'भाड़ में जाए रणबीर, उसकी क्या औकात', एक्टर के 'बेड टेस्ट' कमेंट पर तिलमिलाईं उर्फी जावेद

रणबीर कपूर ने उर्फी जावेद के फैशन सेंस को बैड टेस्ट बताया था जिस पर अब उर्फी ने रिएक्शन दिया और उन्होंने कहा करीना ने मेरी तारीफ की तो रणबीर की क्या औकात है।

Urfi Javed

Urfi Javed On Ranbir Kapoor: अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी जावेद हमेशा अपनी नई स्टाइल से सबको चौंका देती हैं। वह अब एक ऐसा नाम बन चुकी हैं जिन्हें बॉलीवुड सितारे भी इग्नोर नहीं कर सकते।

रणबीर कपूर पर भड़कीं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद अपनी हर दिन अपने ड्रेसिंग स्टाइल से सबको हैरान कर देती हैं। हाल ही में बॉलीवुड के बेबो करीना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान उर्फी के फैशन सेंस की तारीफ की थी। वहीं रणबीर कपूर ने इस पर टिप्पणी करते हुए उर्फी के फैशन सेंस को बैड टेस्ट बताया था। जिस पर उर्फी ने चुप्पी तोड़ी है।

एक्टर के बेड टेस्ट कमेंट पर बोलीं उर्फी
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उर्फी जावेद से पूछा गया कि, करीना कपूर ने उनके फैशन सेंस की तारीफ की थी तो कैसा लगा? इस पर उर्फी जावेद ने जवाब देते हुए कहा, मुझे लगा मैंने अपनी जिंदगी में कुछ हासिल कर लिया है। मुझे अपने लिए करीना की तारीफ सुनकर यकीन नहीं हुआ। इसपर उर्फी ने आगे कहा कि, 'भाड़ में जाए रणबीर कपूर, करीना ने मेरी तारीफ की है, उसकी औकात क्या है'।

Urfi Javed

रणबीर कपूर ने कही थी ये बात
हालांकि उर्फी जावेद ने यह सब सिर्फ मजाकिया अंदाज में कहा। याद दिला दें कि रणबीर कपूर ने अपनी बहन करीना के शो में उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर बात की थी। एक्टर ने उर्फी के फैशन सेंस को कुछ नहीं बताया और कहा कि उन्हें एक्ट्रेस का फैशन बिल्कुल नहीं पसंद और वह काफी बैड टेस्ट है।

Urfi Javed

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं उर्फी
बता दें कि, उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी नई स्टाइल से सबको हैरान कर देती हैं। कई बार उन्हें इसके चलते बुरी तरह ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि इस पर उर्फी जावेद का कहना है कि, उन्हें ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+