Viral Video: जब नए अवतार में उर्फी जावेद बोलीं-‘मुझे देखो’, तो फैंस ने कहा-‘इससे अच्छा तो हम लाल सिंह चड्ढा..'

एक तरफ आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बुरी तरह फ्लॉप हो रही है तो वहीं अब फिल्म बायकॉट करने को लेकर उर्फी जावेद ने अपना रिएक्शन दिया है।

मुंबई, 17 अगस्त: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही ट्विटर पर बायकॉट ट्रेंड करने लगा था। जिसका असर अब फिल्म पर पड़ता दिखाई दे रहा है। बायकॉट ट्रेंड पर हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपना रिएक्शन दिया था। जिसके बाद अब उर्फी जावेद ने भी इस पर टिप्पणी की। आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या कहा?

लाल सिंह चड्डा पर बोलीं उर्फी जावेद

लाल सिंह चड्डा पर बोलीं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। लेकिन कई बार वह अपने बयानों से भी सुर्खियां बटोरती हैं। वह कुछ ना कुछ ऐसा कह देती हैं कि चर्चा में आ जाती हैं। आमिर खान की विवादित फिल्म लाल सिंह चड्ढा को जहां एक तरफ फैंस बायकॉट कर रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस फिल्म का समर्थन भी कर रहे हैं। इस बीच उर्फी जावेद ने आमिर खान की फिल्म के लिए एक मजेदार रिएक्शन दिया है।

दिया ये मजेदार रिएक्शन

दरअसल, उर्फी जावेद एक इवेंट में हिस्सा लेने आई थी। इस दौरान जब पत्रकार उर्फी जावेद से पूछता है कि उर्फी जी आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का बहुत बहिष्कार हो रहा है इस पर आपकी क्या राय है। जवाब में उर्फी ने मजेदार कमेंट करते हुए कहा ," मुझे जरूर देखो ,बाकि कुछ देखो या न देखो। " इतना कहने के बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे और कह रहे हैं कि आपको तो देखते ही रहते हैं।

फैंस बोले 'इससे अच्छा तो हम..'

फैंस बोले 'इससे अच्छा तो हम..'

उर्फी जावेद का ये वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो वहीं फैंस उनके इस बयान को लेकर उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'कार्टून नेटवर्क पूरा'। तो वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'इतने बुरे दिन नहीं आए जो तुझे देखें तुझसे अच्छा आमिर खान की फिल्म देख लें'।

कई बार ट्रोल हो चुकी हैं उर्फी जावेद

कई बार ट्रोल हो चुकी हैं उर्फी जावेद

बता दें कि, ये पहली बार नहीं है जब उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हैं। वह अक्सप अपनी हाजिर जवाबी के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले उन्होंने कई ऐसे बयान दिए जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी अतरंगी स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। आए दिन उर्फी जावेद कोई ना कोई ऐसी ड्रेस में नजर आती हैं जिससे वह चर्चा में आ जाती हैं। हालांकि उर्फी जावेद ने ये साफ कहा है कि उन्हें ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता।

फ्लॉप होने की कगार पर लाल सिंह चड्ढा

फ्लॉप होने की कगार पर लाल सिंह चड्ढा

वहीं बात आमिर खान की करें तो फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर और मोना सिंह अहम भूमिका में नजर आए। लेकिन 180 करोड़ के बजट बनी ये फिल्म 6 दिनों में अब तक कोई खास बिजनेस नहीं कर पा रही है। जिसके बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि, बायकॉट का असर साफ दिखाई दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+