'कमेंट करना है तो अपनी गर्लफ्रेंड और मां-बहनों...', कपड़ों को लेकर सबके सामने भड़कीं उर्फी जावेद, Video
उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी गुस्से में नजर आ रही हैं।
मुंबई, 7 सितंबर: उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। यही वजह है कि वह आज सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। उनके इस फैशन सेंस से बॉलीवुड सितारे भी वाकिफ हैं। हालांकि ये कहना गलत नहीं होगा कि उर्फी जावेद जब भी कोई नया आउटफिट कैरी करती हैं तो उसे वह बेहद कॉन्फिडेंट्स के साथ करती हैं। लेकिन कई बार उनका अंदाज कुछ लोगों के गले के नीचे नहीं उतरता और वह कुछ ना कुछ कमेंट कर देते हैं। ऐसा ही कुछ उर्फी जावेद के साथ हुआ जिसकी वजह से वह पैपराजी पर भड़क गईं। चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है।

पैपराजी पर भड़कीं उर्फी जावेद
दरअसल उर्फी जावेद को अक्सर देखा गया है कि वह पैपराजी के साथ अच्छे से व्यवहार करती हैं और वह उनके हर सवाल का जवाब भी देती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने पैपराजी को बुरी तरह खरी खोटी सुनाई। बता दें कि उर्फी जावेद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक्ट्रेस के आउटफिट का उड़ाया मजाक
ये वीडियो विराल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में उर्फी जावेद एक इवेंट के दौरान पैपराजी पर भड़की हुई नजर आईं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्ट्रेस बिना ब्लाउज पहने अजब-गजब आउटफिट में पहुंच गई और उनके इस आउटफिट पर किसी ने कमेंट कर कहा, ढंग के कपड़े तो पहन लेती। बस फिर क्या था ये सुनते ही उर्फी जावेद आग बबुला हो गई।

'आपको कपड़े पर कमेंट पर करना है तो अपने घर की....'
वीडियो में उर्फी जावेद पैपराजी को कहती हैं कि, 'आप लोगो मेरे कपड़ो को लेकर कमेंट कर रहे हैं। आपको मैं इज्जत देती हूं और बदले में आप ऐसे कमेंट करते हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो में ये भी कहा कि, झलक दिखा जा के शो में उनके लुक को लेकर किसी पैपराजी ने कहा आज तो ढंग के कपड़े पहन लेती। एक्ट्रेस ने कहा है कि 'आपको कपड़े पर कमेंट पर करना है तो अपने घर की बहनों और मां पर करें मेरे कपड़ों पर कमेंट न करें'।

सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद हुईं बुरी तरह ट्रोल
वीडियो के सामने आने के बाद नेटिजेन्स ने उर्फी जावेद को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'सही तो बोला उसने'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है मैडम के पर्दे उड़ा दिए फैन चलाकर'। वहीं एक अन्य यूजर ने उनके फैशन स्टाइल पर कमेंट कर उनकी आईडी पर रिपोर्ट तक करने की बात कह डाली।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं उर्फी जावेद
आपको बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन फैंस से जुड़े रहने के लिए वह अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कई बार एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं तो कई बार वह अपनी स्टाइल से सबको इंप्रेस कर देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications