'आपसे किसने बोला इस्लाम का बोझ मेरे ऊपर डालने को?' किस बात पर भड़कीं उर्फी जावेद
मुंबई, 2 अप्रैल: एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपनी ड्रेसेज को लेकर चर्चा में रहती ही हैं, अपनी बातों से भी लोगों का ध्यान खींचती रहती हैं। धर्म को लेकर भी उर्फी कई बार बोल चुकी हैं। दरअसल उर्फी की बोल्ड ड्रेस को लेकर अक्सर ही कुछ कभी धर्म के खिलाफ तो कभी देश की संस्कृति के खिलाफ कहते हैं। इसको लेकर उर्फी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वो किसी धर्म को ध्यान में रखकर कपड़े नहीं पहनती हैं।

मैं नहीं मानती किसी धर्म को
उर्फी ने एक इंटरव्यू में बातचीत में मुस्लिम-विरोधी कहे जाने पर कहा, मुझे कभी समझ नहीं आया कि ऐसे क्यों लेबल किया जाता है। मैंने खुले तौर पर यह कहा है कि मैं किसी धर्म को नहीं मानती। मुझे समझ नहीं आता कि लोग मुझे कभी देशद्रोही तो कभी मुस्लिम विरोधी क्यों कहते हैं। पता नहीं इसके पीछे क्या तर्क है। मुझे लगता है कि महिलाओं से लोग कुछ ज्यादा ही नियम कायदों के साथ रहने की उम्मीद करते हैं।

मेरे ऊपर इस्लाम की जिम्मेदारी नहीं
उर्फी ने कहा मेरा किसी धर्म में विश्वास नहीं है और मुझे लगता है कि यह दिल से आना चाहिए। आपको किसी धर्म का पालन करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। लोग आजकल लोग धर्म के नाम पर ज्यादा ही जहर घल रहे हैं। मुझे कहा जाता है कि ये इस्लाम का नाम खराब कर रही है, मैं पूछती हूं कि तुमको किसने बोला इस्लाम का भर मेरे कंधों पर डाल देने को। मैंने इस्लाम को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी नहीं ली है।

बोल्ड कपड़े पहनने का मतलब कुछ भी करना नहीं
उर्फी ने अपने बोल्ड कपड़े पहनने को लेकर भी बात की है। उन्होंने कहा, मुझे एक कास्टिंग डायरेक्टर ने एडल्ट वेब सीरीज में काम करने के लिए कहा क्योंकि टीवी में मरी छवि की वजह से अच्छा काम नहीं मिलेगा। उर्फी ने कहा, मैं अंतरंग सीन करने में सहज नहीं हूं। मैं जिस प्रकार के कपड़े पहनती हूं, उसे देखकर ये मान लेना कि मैं कुछ भी करूंगी, ठीक नहीं होगा।

टीवी पर कर चुकीं हैं काफी काम
उर्फी जावेद ने टीवी पर बड़े भैया की दुल्हनिया से डेब्यू किया था। इसके बाद कई सीरियल में वो काम कर चुकी हैं। बीते साल बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है। हालांकि वे बिग बॉस से 8वें दिन ही बाहर हो गई थीं। इसके बावजूद बिग बॉस के घर में उनके दूसरे कंटेस्टेंट से जिस तरह के झगड़े हुए, उसने उनको काफी चर्चा में ला दिया। इके बाद भी उर्फी ने इसके बाद लगातार अपने बयानों और ड्रेसेज के चयन से खुद को चर्चा में बनाए रखा है।












Click it and Unblock the Notifications