'कई लोगों की मुराद...', उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम अकाउंट हो गया था सस्पेंड और फिर.....
Uorfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। उर्फी ज्यादातर समय अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं लेकिन इस बार वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बोल्ड फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फिलहाल खबर है कि उर्फी जावेद के खिलाफ एक कड़ा एक्शन लिया गया था जिसके बारे में जानकर उनके फैंस हैरान हो गए थे।
अकाउंट सस्पेंड होने पर उर्फी ने किया पोस्ट
खबर है कि हाल ही में सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। उर्फी ने इसका स्क्रीन शॉर्ट भी शेयर किया था। इस फोटो में इंस्टाग्राम की तरफ से उनके अकाउंट को सस्पेंड करने का मैसेज आया हुआ था। आपको बता दें कि जब उर्फी का इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ टाइम बाद रिकवर भी हो गया था।

उर्फी ने लिखा- कई लोगों की मुराद पूरी हो गई
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम अकाउंट के सस्पेंड होने का स्क्रीनशॉट शेयर कर अपने फैंस को खुद इस बारे में जानकारी दी थी और अपने हेटर्स पर तंज भी कसा था। उर्फी ने इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- आज मैंने देख लिया की कई लोगों की मुराद पूरी हो गई है।
यूजर्स ने किया उर्फी जावेद को ट्रोल
उर्फी जावेद की इस पोस्ट पर कई फैंस उनके सपोर्ट में आए हैं तो कई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने उर्फी पर कमेंट करते हुए लिखा है- 2023 की सबसे बेस्ट पोस्ट यही है। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- अच्छा है बंद हो गया, ये तो एक दिन होना ही था।












Click it and Unblock the Notifications