Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Urfi Javed Harassment: रात 3 बजे का खौफनाक मंजर, पड़ोसियों ने उर्फी जावेद का किया ऐसा हाल, सहमी एक्ट्रेस

Urfi Javed Harassment: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह उनका फैशन या कोई बयान नहीं बल्कि एक बेहद डरावना अनुभव है। उर्फी ने खुद खुलासा किया है कि उनके साथ हाल ही में कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनकी वजह से वह परेशान हो गई हैं।

आधी रात का खौफनाक मंजर, उर्फी की उड़ गई नींद
अपनी बेबाक राय और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाने वाली उर्फी जावेद के लिए सोमवार की रात किसी डरावने सपने से कम नहीं रही। आधी रात उनके घर के बाहर जो कुछ हुआ, उसने न सिर्फ उन्हें झकझोर कर रख दिया बल्कि अगली सुबह उन्हें पुलिस स्टेशन तक जाना पड़ा था।

Urfi Javed Harassment

पुलिस स्टेशन के बाहर दिखीं उर्फी और बहन डॉली

-आपको बता दें कि उर्फी जावेद गत 22 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 5 बजे मुंबई के दादाभाई नौरोजी पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन डॉली जावेद भी मौजूद थीं। उर्फी ने पुलिस स्टेशन के बाहर से एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी जिसमें दोनों बहनें थकी हुईं और गंभीर नजर आ रही थीं।

-इंस्टा स्टोरी में उर्फी जावेद ने लिखा था- सुबह के 5 बज रहे हैं और मैं पुलिस स्टेशन में हूं। ये मेरी जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव रहा है। मैं और मेरी बहन पूरी रात एक मिनट भी नहीं सो पाईं। उनका ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस की चिंता बढ़ गई।

-उर्फी की इस स्टोरी को उनकी बहन डॉली ने भी री-पोस्ट किया है और अपने डर को शब्दों में बयां किया है। अब उर्फी ने इस पूरे मामले को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में अपने उस डरावने अनुभव को शेयर किया, जिसने उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान कर दिया है।

'रात 3:30 बजे लगातार बजती रही डोरबेल'

-उर्फी जावेद ने बताया कि ये घटना रात करीब 3:30 बजे की है। उस वक्त वह अपनी दोनों बहनों डॉली और आसफी के साथ घर पर मौजूद थीं। उर्फी ने कहा- लगभग 10 मिनट तक कोई लगातार डोरबेल बजाता रहा। जब मैंने बाहर देखा तो एक शख्स जबरदस्ती दरवाजा खोलने को कह रहा था जबकि दूसरा व्यक्ति पास में खड़ा था।

-उर्फी जावेद ने बताया कि दोनों लोग जबरन घर के अंदर आने की जिद कर रहे थे। कई बार मना करने के बावजूद वो वहां से हटने को तैयार नहीं थे। उर्फी ने कहा कि जब हालात बिगड़ते नजर आए तो उन्होंने पुलिस बुलाने की बात कही। इसके बाद जाकर वो लोग वहां से हटे।

-उर्फी जावेद ने आगे कहा- जब मैंने पुलिस बुलाने की धमकी दी तब जाकर वो लोग पीछे हटे वरना वो लगातार दबाव बना रहे थे। इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात ये सामने आई कि बदतमीजी करने वाले कोई बाहरी नहीं बल्कि उर्फी की ही बिल्डिंग के 13वें फ्लोर पर रहने वाले लोग थे।

CCTV फुटेज डिलीट करने की कोशिश का आरोप

-उर्फी जावेद का आरोप है कि ये लोग खुद को किसी बड़े राजनेता का करीबी बता रहे थे और पुलिस के सामने भी उनका रवैया बेहद घमंडी रहा था। उर्फी ने ये भी दावा किया कि जब वह पुलिस स्टेशन जा रही थीं तब उन्होंने आरोपियों को सिक्योरिटी गार्ड से CCTV फुटेज डिलीट करने की बात करते हुए सुना था।

-उर्फी जावेद ने आगे कहा- इतना ही नहीं आरोपी बार-बार ये कहते नजर आ रहे थे कि वह बड़े नेताओं से जुड़े हैं और उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई एनसी

-उर्फी जावेद ने इस मामले में मुंबई के दादाभाई नौरोजी पुलिस स्टेशन में नॉन-कॉग्निजेबल (NC) शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने अपनी हाउसिंग सोसाइटी को भी लिखित शिकायत सौंपी है। अब सोसाइटी कमेटी इस मामले को लेकर बैठक कर आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगी।

-इस घटना से उर्फी जावेद काफी सहमी हुई हैं। उन्होंने कहा- अगर कोई रात के 3 बजे किसी लड़की को दरवाजा खोलने के लिए मजबूर करे तो इससे ज्यादा डरावनी बात और क्या हो सकती है? मुझे अब अपने ही घर में असुरक्षित महसूस हो रहा है।

मुंबई की सुरक्षा पर उठाए सवाल

-उर्फी जावेद की बहन डॉली ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि अगर नामचीन लोग भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम लड़कियों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

-उर्फी जावेद के साथ हुई ये घटना एक बार फिर ये सवाल खड़ा करती है कि महानगरों में भी महिलाओं की सुरक्षा कितनी मजबूत है। अब सभी की नजरें पुलिस और सोसाइटी की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+