'अरे इससे तो हम बचपन में...' उर्फी ने पहनी पत्थरों से बनी ड्रेस, तो नेटिजन्स को याद आए पुराने दिन

इस बार उर्फी जावेद बदन पर पत्थर लगाकर लोगों के सामने आ गईं। उर्फी को इस अंदाज में देखकर यूजर काफी हैरान रह गए और बोले कि इन पत्थरों से तो हम बचपन में खेला करते थे।

मुंबई, 20 अगस्त: उर्फी जावेद के नए लुक के दर्शन करने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। एक्ट्रेस हर बार अपने अतरंगी लुक से लोगों को हैरान कर देती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब उर्फी कपड़े नहीं , बल्कि बदन पर पत्थर लगाकर लोगों के सामने आ गईं। दरअसल, उर्फी के वीडियो की शुरुआत पत्थर मारने से हुई। उर्फी का टैलेंट देखकर आप भी वाहवाही करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। लोगों के पत्थर खा रही उर्फी ने उन्हीं पत्थरों से शानदार ड्रेस बना डाली। वीडियो देखकर लगता है कि उर्फी हेटर्स को इनडायरेक्ट तरीके से जवाब भी दे रही हैं। उर्फी को इस अंदाज में देखकर यूजर काफी हैरान रह गए। वहीं कुछ लोगों को तो उर्फी को देखकर अपना बचपन ही याद आ गया। फैंस उर्फी के बदन पर लगे पत्थर देखकर कहने लगे कि इससे वे बचपन में खेला करते थे। सोशल मीडिया स्टार उर्फी को देखकर नेटिजन्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

उर्फी का नया लुक

उर्फी का नया लुक

उर्फी जावेद का हर लुक अपने आप में अलग होता है। हर बार सोशल मीडिया पर वे ना सिर्फ अपने लुक से आग लगाती हैं, बल्कि फैंस को हैरान भी कर देती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब उर्फी ने कोई कतरन नहीं, बल्कि शरीर को ढकने के लिए पत्थर लगा डाला।

वायरल हुआ उर्फी का अंदाज

उर्फी का ये पत्थर वाला लुक देखकर फैंस काफी हैरान रह गए। कुछ लोग एक्ट्रेस को देखकर उनका मजाकर उड़ाते दिखे, वहीं कुछ यूजर को उनका बचपन याद आ गया। फैंस बोले कि उर्फी के शरीर पर पत्थर लगे देखकर उन्हें अपने पुराने दिन याद आ गए कि कैसे वे इन पत्थरों से खेला करते थे।

फैंस को याद आ गया बचपन

फैंस को याद आ गया बचपन

वहीं कुछ यूजर ने उर्फी के शरीर पर लगे पत्थरों को देखकर कहा कि उसे पत्थर से ही मारना चाहिए। कई यूजर को उर्फी का ये लुक इतना नागवार गुजरा कि वे एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट कर अपना गुस्सा जाहिर करने लगे।

बुरी तरह से ट्रोल हुईं उर्फी

बुरी तरह से ट्रोल हुईं उर्फी

उर्फी ने जैसे ही अपने नए लुक की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की, ये हमेशा की तरह तेजी से वायरल होने लगी। उर्फी का ये नया अवतार कुछ लोगों को भा रहा है, तो कुछ लोग इसपर अपना गुस्सा दिखा रहे हैं। उर्फी को एक तरफ तारीफ मिल रही है तो दूसरी तरफ वे जमकर ट्रोल भी हो रही हैं।

शॉर्ट स्कर्ट में दिखीं एक्ट्रेस

इससे पहले भी उर्फी का एक लिबास सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें एक्ट्रेस पर्पल कलर की शॉर्ट स्कर्ट पहनकर मीडिया के सामने आईं। उर्फी ने स्कर्ट के ऊपर ऐसा टॉप डाला हुआ था, जो काफी कटआउट था। इस ड्रेस के साथ उर्फी ने पर्पल कलर के इयररिंग्स पहने हुए थे।

तगड़ी है फैन फॉलोइंग

तगड़ी है फैन फॉलोइंग

उर्फी जावेद की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। हर बार उर्फी अपने नए लिबास से फैंस को हैरान कर देती हैं। उर्फी को ट्रोलिंग का भी जबरदस्त सामना करना पड़ता है। हालांकि, उर्फी के दीवानों की भी कोई कमी नहीं है, जो हर अंदाज में एक्ट्रेस को पूरा सपोर्ट करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+