उर्फी जावेद ने गर्मी से बचने के लिए बदन पर लगवाया पंखा, जब घूमा तो लोगों के उड़े होश, देखें VIDEO

Urfi Javed Fan outfit: उर्फी जावेद आज भारत में जाना-माना नाम हैं। शायद ही कोई होगा जो उर्फी को नहीं जानता होगा। हैरानी की बात है कि बड़े बड़े क्लोदिंग ब्रैंड्स भी अब उर्फी के फैन होने लगे हैं और अपने पास अजीबोगरीब कपड़ों का कलेक्शन रखने लगे हैं। उर्फी हर दिन नए अतरंगी स्टाइल में नजर आती हैं। उनके ड्रेसिंग स्टाइल में हर बार कोई न कोई नई बात दिख ही जाती है। इस बार भी उर्फी एक नए आउटफिट में दिखीं, मगर ये कुछ ऐसा था, जो आज से पहले उर्फी ने कभी कैरी नहीं किया होगा।

हर बार उर्फी अतरंगे कपड़ों में ही नजर आती हैं। कई बार तो लोग उनपर हद से भी ज्यादा बेशर्म होने के आरोप लगा चुके हैं। मगर इस बार उर्फी ने जो किया, वो अपने आप में काफी हैरत भरा था।

Urfi Javed

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। देश में कई जगहें ऐसी हैं, जहां भयंकर गर्मी पड़ने के आसार हैं। मगर लगता है उर्फी ने गर्मी से बचने का अपना बंदोबस्त कर लिया है। दरअसल, उर्फी जावेद इस बार किसी कटआउट पीस में नहीं बल्कि शरीर पर बाकायदा पंखा लगाकर सामने आईं।

उर्फी ने अपनी ब्रेस्ट पर दो पंखे लगा रखे थे। इसके बाद उर्फी के साथ खड़ी महिला ने उर्फी के कहते ही इन पंखों को ऑन दिया और बस फिर क्या था! पंखे हवा देने लगे। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते उर्फी का ये क्लिप वायरल हो गया।

उर्फी जावेद का ये स्टाइल देख लोगों के लिए अपनी हंसी रोक पाना काफी मुश्किल हो रहा है। कई लोगों ने कहा कि उर्फी के इन पंखों से ठंडी हवा चले या ना चले मगर गर्म हवा जरू चल सकती है। वहीं एक ने कहा कि उर्फी हर बार कुछ न कुछ पागलपन जरूर लेकर आती है।

एक ने कहा कि ये औरत भी बिल्कुल अजीब है। कभी कुछ तो कभी कुछ। बेशर्मी की सारी हदें पार कर रखी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+