उड़ती पिंक फ्रॉक में हवाहवाई बनी उर्फी जावेद, लोग बोले- 'RIP बार्बी डॉल'
Urfi Javed Barbie look: उर्फी जावेद ऐसी स्टार हैं, जो अपने अजीबोगरीब पहनावे को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हर बार उर्फी एक नए स्टाइल के साथ अपने फैंस को सरप्राइज कर देती हैं। उर्फी का कहना है कि वो अपने कपड़े खुद ही डिजाइन करती हैं। और यही कारण है कि एक्ट्रेस के फैंस उन्हें काफी पसंद भी करते हैं।
एक बार फिर उर्फी एक अतरंगी अंदाज में नजर आईं, जब उन्होंने पिंक कलर की ड्रेस पहनी। इस ड्रेस पर उर्फी ने अपनी क्लीवेज दिखाकर फैंस को शॉक दिया।

घर-घर में है उर्फी की पहचान
बिग बॉस ओटीटी सीजन में अपनी प्रेजेंस दिखाने के बाद उर्फी ने फैशनिस्टा बनकर अपना नाम घर-घर में कमा लिया है। आज उर्फी को सभी लोग जानते हैं। हर कोई उर्फी के फैशन के बारे में अच्छी तरह जानता है। लोग उर्फी को प्यार कर सकते हैं, उनसे नफरत कर सकते हैं लेकिन कभी एक्ट्रेस को अनदेखा नहीं कर सकते।
पिंक ड्रेस में दिखी उर्फी
उर्फी के लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो हाल ही में उर्फी ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। इस ड्रेस में उर्फी अपनी क्लीवेज प्लॉन्ट करती नजर आई। उर्फी ने हाई हील्स और पिंक हेयर स्टाइल के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। अब उर्फी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उर्फी जावेद का वायरल वीडियो...
लोग बोले 'रिप बार्बी'
सोशल मीडिया पर उर्फी की वीडियो पर रिएक्शन देते हुए यूजर ने कमेंट किया, इसी मॉल डेकोरेशन के गायब होने के कारण मेरी नौकरी चली गई। एक और यूजर ने कहा कि घर से नौटंकी करके गाड़ी से आओ और पेपराजी से तस्वीरें खिंचवा के वापस अपनी कार में बैठ जाओ। दीदी और कोई काम नहीं है क्या एक और बोला कि पकड़ कर रखो वरना उड़ जाएगी। एक ने कहा कि रिप बार्बी।
'अजीब सी लग रही है'
एक यूजर ने कहा कि ना तो ये अच्छी लग रही है और ना ही बुरी। ये बहुत ही ज्यादा अजीब लग रही है। वहीं एक यूजर ने तो उर्फी की ड्रेस देखकर कहा कि अब तो उर्फी ने उड़ने वाली ड्रेस पहन ही ली है तो उसे उड़ जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications