उर्फी जावेद को लेकर क्या सच में हनी सिंह बनाएंगे म्युजिक एलबम? सिंगर ने कहा 'हां जरूर अगर...'
यो यो हनी सिंह ने उर्फी जावेद की हाल ही में जमकर तारीफ की थी, जब उनसे पूछा गया क्या वो उर्फी को लेकर एलबम बनाएंगे? इस पर हामी भरते हुए रैपर ने जानें क्या कहा!

उर्फी जावेद की एक्टर रणवीर सिंह समेत कई सेलेब्रेटी तारीख कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में हनी सिंह का नाम भी जुड़ चुका है। बिग बॉस ओटीटी के बाद जमकर पॉपुलर हुईं उर्फी जावेद जो अपने अतरंगे और सेक्सी लुक्स के कारण चर्चा में बनी रहती हैं उनकी हाल ही में सिंगर हनी सिंह ने तारीफ के पुलिस बांधी। यो यो सिंह भी उर्फी जावेद से काफी प्रभावित है, उन्होंने हाल ही में एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया वो जल्द ही एक्ट्रेस उर्फी जावेद के साथ काम करेंगे लेकिन.......

हनी बोले - उर्फी से सभी लड़कियों को कुछ सीखना चाहिए
बिग बॉस ओटीटी में भाग लेने के बाद तुरंत प्रसिद्ध हुई उर्फी जावेद के स्टाइल स्टेटमेंट की रैपर सिंगर यो यो हनी सिंह ने तारीफ की और उन्होंने फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में कहा, "मुझे वह बच्चा (उर्फी) बहुत पसंद आया। वह बहुत निडर और बहादुर है। जो अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहता है। मुझे लगता है कि हमारे देश की सभी लड़कियों को उनसे कुछ सीखना चाहिए।"

दिल में जो आता है उसे बिना किसी हिचकिचाहट के करें
हनी सिंह ने कहा जो कुछ भी आपके दिल में आता है उसे बिना किसी हिचकिचाहट के करें, बिना किसी से डरे आप कहां से आते हैं और किस धर्म, जाति या घर से हैं। इस सबकी परवाह ना करें। अपनी फैमिली में कुछ बुरा ना आए वो सब ना किजिए लेकिन जो मन में आए वो किजिए दिल ठोक के बिना किसी के डरे कीजिए।

उर्फी जावेद के साथ क्या कोई म्युजिक एलबम करेंगे?
हनी सिंह से जब पूछा गया कि क्या भविष्य में उर्फी जावेद के साथ क्या कोई म्युजिक एलबम करेंगे? इसके जवाब में हनी सिंह ने हां कहते हुए सिर हिलाया और कहा "हां निश्चित रूप से अगर कोई गाना बढिया सा बना जिसमें मुझे लगे कि वो पूरा अच्छा निभा सकती है तो निश्चित रूप से, क्यों नहीं? मैं उनके लिए शुभकामनाएं और सपोर्ट की कामना करता हूं।"

उर्फी जावेद का एक्टिंग करियर
गौरतलब है कि हाल ही में उर्फी जावेद ऋत्विक धनजानी के शो, डेटबाज़ी में नजर आईं। एमटीवी स्प्लिट्सविला में उनकी उपस्थिति के लिए उन्हें पसंद किया जा रहा है। इससे पहले उर्फी हाय हाय ये मजबूर म्युजिक वीडियो में भी दिखाई दी थी। उर्फी मेरी दुर्गा, बेपनाह, पंच बीट सीजन 2, चंद्र नंदिनी, सात फेरों की हेरा फेरी, ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी की सहित कई शो में काम किया है। उर्फी 2021 में बिग बॉस ओटीटी में भी भाग लिया था। जिसके बाद उन्हें अपने अतरंगी स्टाइल से खूब फैन फॉलोइंग बटोरी।












Click it and Unblock the Notifications