उर्फी जावेद ने अंजलि अरोड़ा संग फिर लगाए ठुमके, यूजर्स बोले- 'अब तो धरती का विनाश निश्चित है'

उर्फी जावेद और अंजलि अरोड़ा ने फिर एक बार एक गाने पर वीडियो बनाया है, जिसे देखने के बाद दोनों को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।

Urfi Javed and Anjali Arora: इन दिनों सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद और कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा का साथ में वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बीते दिनों भी दोनों ने साथ में वीडियो बनाया था। अब एक बार फिर उर्फी और अंजिल अरोड़ा ने सजना है मुझे गाने पर जबरदस्त डांस किया है। दोनों के इस डांस वीडियो को एक तरफ फैंस की खूब तारीफ और प्यार मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर लोग दोनों को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन हैं दोनों

सोशल मीडिया सेंसेशन हैं दोनों

उर्फी जावेद और अंजलि अरोड़ा दोनों ही सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उर्फी अपने अतरंगी लिबास के लिए सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं, वहीं अंजलि अरोड़ा अपने डांस वीडियोज से फैंस की फेवरेट बनी हुई हैं।

साथ में वायरल हुआ वीडियो

बीते दिनों उर्फी ने अपने अपकमिंग गाने में अंजलि अरोड़ा संग रील बनाई थी। उर्फी का अंजलि के साथ ये पहला वीडियो था। ऐसे में वीडियो अपलोड होते ही दोनों को साथ में देखकर लोग काफी हैरान भी रह गए। अब एक बार फिर उर्फी और अंजलि ने साथ में वीडियो अपलोड किया है।

झूमती दिखीं दोनों

झूमती दिखीं दोनों

इस बार दोनों सजना है मुझे गाने पर झूमती दिख रही हैं। उर्फी ने ब्लू कलर के कट आउट ब्लाउज के साथ साड़ी पहनी हुई है। वहीं अंजलि भी रेड और ब्लू साड़ी में नजर आ रही हैं। वीडियो देख कई लोग तारीफ करते नहीं थक रहे। वहीं कुछ यूजर्स ने दोनों को बुरी तरह से ट्रोल कर डाला। एक यूजर ने ये वीडियो देखकर कहा कि लगता है अब धरती का विनाश निश्चित है।

बीते दिनों भी वायरल हुआ वीडियो

बताते चलें कि उर्फी जावेद ने बीते दिनों अपने अपकमिंग सॉन्ग 'आए हाय ये मजबूरी' की एक झलक फैंस को दिखाई थी। इसके पहले भी उर्फी ऐसे रीमेक वीडियो सॉन्ग्स में नजर आ चुकी हैं। इसी गाने पर उन्होंने अंजलि संग रील भी बनाई थी।

Recommended Video

    B.Tech Chaiwali: कौन है ये चाय वाली, जिसने मचा दिया सोशल मीडिया पर तहलका | वनइंडिया हिंदी |*News
    'मोटू और पतलू की जोड़ी'

    'मोटू और पतलू की जोड़ी'

    दोनों को साथ में देख कई लोगों ने इसे मोटू और पतलू की जोड़ी भी बताया। वहीं एक यूजर ने लिखा कि अगर इंस्टाग्राम में अलाउ हो, तो इन दोनों को न्यूड फोटो और वीडियोज भी अपलोड करने चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+