'नेता और अभिनेता के किरदार में बदलाव जरूरी..', अपनी नई फिल्म और चुनावी रिजल्ट पर अभिनेता गौरव ने कही ये बात
Bollywood Actor Gaurav Kumar New Movie News UP: नाच बसंती नाच मूवी में मेन विलेन का किरदार निभाने वाले गौरव कुमार ने आने वाली इस फिल्म के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने फिल्म की पूरी कहानी बताई। यह मूवी 14 जून को रीलीज हो रही है। उन्होंने दर्शकों से इसे देखने की अपील की। अभिनेता गौरव कुमार ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत की। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों पर भी अपने विचार रखे।
कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी
अभिनेता गौरव कुमार फिल्म नाच बसंती नाच के बारे में बताते हैं कि यह मूवी एक क्षेत्र विशेष में प्रचलित लौंडा नाच पर आधारित है। बहुत लड़के गरीबी या अन्य कारणों से लड़की की वेशभूषा धारण कर नाच करते थे। इसे ही लौंडा नाच कहते हैं। इस मूवी में बसंत नाम का लड़का बसंती के नाम से नाच करता है। उसकी पूरी मंडली को गांव के प्रधान ने अपने घर रखा हुआ है। प्रधान का बेटा बिरजू इस नाच मंडली का विरोध करता हैं क्यों कि उसके पिता भी जगह जगह नाचना शुरु कर देते हैं जो उसे अच्छा नहीं लगता है। फिर गांव के प्रधान, नाच मंडली और बिरजू के आस-पास पूरी फिल्म घूमती है।

गौरव बने हैं बिरजू
अभिनेता गौरव कुमार ने बताया कि फिल्म में वह मेन विलेन के किरदार में हैं। उन्होंने बिरजू का किरदार निभाया है। जो नाच मंडली को गांव से दूर भगाने के लिए कई उपाय रचता है। गांव का दबंग है जो किसी से सामान ले लेना, खरीदने के बाद पैसे न देना ऐसे कई काम करते रहता है। लोागों में उसका भय भी है।
फिल्म और असल जिंदगी अलग
गौरव कुमार ने बताया कि फिल्मों में मैं अधिकांश विलेन का किरदार निभाता हूं। लेकिन असल जिंदगी में मैं बिल्कुल शांत और सरल स्वभाव का हूं।
नेता और अभिनेता के किरदार में परिवर्तन
अभिनेता गौरव कुमार उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के रहने वाले हैं। इस सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार लाख मतों से जीते हैं। लोकसभा चुनाव के परिणामों पर चर्चा करते हुए गौरव कहते हैं कि नेता और अभिनेता के किरदार में परिवर्तन जरुरी है। यह जनता बहुत समझदार है। वह देखती है कि कौन क्या करता है।
उत्तर भारत में प्रचलित है लौंडा नाच
"नाच बसंती नाच" रेडियम पिक्चर्स कानपुर के बैनर तले बनी पहली हिंदी फीचर फ़िल्म ने मनोरंजन के उस पहलू को छुआ है जिसके लिये मोदी सरकार ने रामचन्द्र मांझी जैसे कलाकार को "पद्मश्री" देकर सम्मानित भी किया है। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यो मे आज भी सर्व सुलभ मनोरंजन के साथ ही अपने परिवार की रोजी रोटी चलाने के लिये यह लोक नृत्य विशिष्ट से लेकर सामान्य दर्शक तक बहु चर्चित है,अपनी आजीविका के लिये लड़ते,जूझते,बेइज़्ज़त होते किँतु नाचते और मुस्कुराते लौंडा नाच के कलाकार किन असामान्य और विपरीत परिस्थितियों में भी इस लोक कला को बचाये हुये हैं फ़िल्म में दिखाने का प्रयास किया गया है।
ये हैं मुख्य कलाकार
"नाच बसंती नाच" के प्रमुख कलाकारों में अभिनेता दिलीप आर्या जिन्हें उनकी पहली फ़िल्म "बीहड़ का बागी"में करोड़ों दर्शकों का प्यार मिल चुका है मुख्य भूमिका में हैं।फ़िल्म में अधिकांश कलाकार और पात्र उत्तर प्रदेश के ही अलग अलग जनपदों से लेने का प्रयास किया गया है ताकि स्थानीय कलाकारों को अवसर मिलने के साथ ही उत्तर प्रदेश में फ़िल्म निर्माण को बढ़ावा मिल सके। अभिनेता मनोज जोशी,स्टैंड अप कॉमेडियन के साथ ही स्थापित कलाकार जय विजय सचान,टेनी दादा,विजय मिश्र,शिव नरेश और अरविंद जादूगर आदि कलाकारों ने अलग अलग भूमिकाओं में काम किया है।फ़िल्म की नायिका रिया कपूर हैं। यह फिल्म 14 जून को रीलीज होगी।
-
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List












Click it and Unblock the Notifications