172 करोड़ रुपए की मालकिन हैं उर्फी जावेद, अब पलटेगी किस्मत, जानें क्या हुआ इस सोशल मीडिया सेंसेशन के साथ

Uorfi Javed Net Worth: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि उर्फी जावेद को बॉलीवुड में एंट्री करने का एक बड़ा मौका मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपने अतरंगी आउटफिट्स के चलते चर्चा में रहने वालीं उर्फी जावेद अब फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं।

उर्फी जावेद का बॉलीवुड में डेब्यू
उर्फी जावेद बहुत जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उर्फी जावेद बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी की अपकमिंग फिल्म 'एलएसडी 2' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। ये फिल्म आगामी 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Uorfi Javed

उर्फी जावेद का अतरंगी फैशन
आपको बता दें कि सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपनी अतरंगी स्टाइल के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह वह प्लास्टिक से लेकर कांच, ब्लेड, फूल, पन्नी, बोतल जैसे कुछ भी चीज से बनी ड्रेस पहनकर सरेआम घूमती नजर आती हैं। उनकी ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं।

उर्फी जावेद ने बीबीए की पढ़ाई की है
इंस्टाग्राम पर तो लोग उर्फी जावेद के दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। उनकी तस्वीरों और रील्स पर लाखों में व्यूज और लाइक आते हैं। जानकारी के अनुसार उर्फी उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं। उर्फी ने लखनऊ के एमिटी यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था।

टीवी शोज में काम कर चुकी हैं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद ने कुछ टीवी सीरियल्स में भी काम किया है लेकिन उन्हें बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 से जमकर पॉपुलैरिटी मिली थी। बिग बॉस ओटीटी से पहले उन्हें बड़े भैया की दुल्हनिया, मेरी दुर्गा, टेढ़ी मेढ़ी फैमिली जैसे सीरियल्स में देखा गया था। वह साल 2022 में एमटीवी स्प्लिट्सविला का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं उर्फी जावेद
आपको बता दें कि उर्फी जावेद भले ही अपनी अतंरगी फैशन के वजह से ट्रोल होती हों लेकिन वह करोड़ों रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। उर्फी की कमाई का सबसे बड़ा जरिया सोशल मीडिया है। लाखों फॉलोअर्स के हुजूम ने उर्फी को बड़ा इंफ्लुएंसर बना दिया है। उर्फी जावेद इस समय करबी 172 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं।

महीने में 2 करोड़ रुपए कमा लेती हैं उर्फी जावेद
सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर होने की वजह से वह कई बड़े ब्रांड्स का एंडोर्समेंट भी करती हैं। इसके अलावा उर्फी टीवी शोज और रियलिटी शोज से भी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह महीने में करीब 2 करोड़ रुपये कमा लेती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+