क्या उर्फी जावेद ने छुपकर कर ली सगाई? हवन करते हुए तस्वीरें हुईं वायरल, क्या हिंदू लड़के से हुई एंगेजमेंट

Uorfi Javed Engagement: सोशल मीडिया सेंसेशन और बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं पिछले कुछ समय से तो वह अपने बयानबाजी के चलते भी लाइमलाइट में आ जाती हैं। फिलहाल उर्फी जावेद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ये खबर उनकी किसी अजीबोगरीब ड्रेस की वजह से नहीं बल्कि कुछ वायरल तस्वीरें की वजह से चारों तरफ फैली हुई है। खबर है कि उर्फी जावेद ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। इस खबर को सुनने के बाद से लोग हैरान हो गए हैं। कई लोग तो उर्फी को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

उर्फी जावेद ने गुपचुप कर ली सगाई
अपनी अतरंगी फैशन सेंस के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर खबरों में आ गई हैं। हालांकि इस बार वह अपने कपड़ों को लेकर नहीं बल्कि अपनी सगाई के चलते चर्चा का विषय बन गई हैं। सगाई की बात को सुन उनके फैंस भी हैरान हो गए हैं। खबर है कि उर्फी जावेद ने छुपकर सगाई कर ली है।

Uorfi Javed

काले सूट में सिर पर दुप्पट्टा लिए नजर आईं उर्फी
सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उर्फी जावेद सलवार सूट पहने किसी शख्स के साथ पूजा में बैठी हुईं नजर आ रही है। हांलाकि फोटो में लड़के का चेहरा छुपा दिया गया है, लेकिन उर्फी उन्हें रिंग पहनाती हुईं दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में उर्फी जावेद ने काले रंग का एथनिक सूट पहना हुआ है। उन्होंने माथे पर दुप्पटा ले रखा है।

हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक की सगाई
उर्फी जावेद की इन वायरल तस्वीरों से एक चीज तो साफ हो रही है कि ये सगाई हिंदू रीति-रिवाज से हो रही है। वहीं इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद को लेकर सनसनी मची हुई है। उर्फी जावेद की इन फोटोज पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग जहां उन्हें सगाई के लिए बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। हांलाकि, अभी तक उर्फी जावेद की तरफ से इस मामले में कोई सफाई पेश नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+