'मेरी मदद करो, भूखे पेट के बारे में सोचो', उर्फी जावेद की कैसे हुई ऐसी हालत, Resume शेयर कर मांग रहीं नौकरी
Uorfi Javed Job: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए लोगों के बीच काफी फेमस हैं। वह हमेशा अपने अजीबो-गरीब स्टाइल से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इसके अलावा उर्फी जावेद की अतरंगी हरकतें भी इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं।
उर्फी जावेद ने रिज्यूमे शेयर कर मांगी नौकरी
हालांकि इस समय उर्फी जावेद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं पर अपने अतरंगी फैशन के लिए बल्कि उन्होंने अपना रिज्यूमे पोस्ट पर जॉब की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है और लोगों से नौकरी मांगी है।

उर्फी ने लिखा- भूखे पेट को तो संभलना है
उर्फी जावेद ने फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करने के लिए तैयार!!! हां, मैं नौकरी की तलाश में हूं, क्योंकि 31 मई सचमुच बहुत करीब है और मेरा फैशन इंफ्लूएंस खतरों में है। अभी भूखे पेट को तो संभलना ही है...ये मेरे लिए सबसे अच्छी बात है। किसी भी सुझाव की सराहना की जाएगी दोस्तों। 31 मई से पहले नई नौकरी ढूंढने में मेरी मदद करें।
उर्फी जावदे की पोस्ट पर लोग कर रहे हैं कमेंट्स
उर्फी जावेद ने अपने रिज्यूमें में एक्सपीरियंस कॉलम में भी मजेदार बातें लिखी है। उन्होंने लिखा है- अगर मैं ट्रोल हैंडल कर सकती हूं तो आपके फोन भी हैंडल कर लूंगी। वहीं उर्फी के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें नौकरी भी ऑफर कर दी है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें नौकरी की क्या जरूरत है। उर्फी जावेद के इस पोस्ट के वायरल होते ही कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। लोग जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।
टीवी से उर्फी ने की थी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत
आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने टीवी एक्ट्रेस के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मेरी दुर्गा, सात फेरो की हेरा फेरी, कसौटी जिंदगी की सहित कई शोज में काम किया था। उर्फी जावेद फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं जिसके बाद वह सुर्खियों में छा गई थीं। उर्फी को अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जमकर ट्रोल किया जाता है। हालांकि उर्फी को इस बात का कोई असर नहीं पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications