'मार्को 2' पर उन्नी मुंकुंदन ने दिया बड़ा अपडेट, जिसे सुन फैंस का दिल बैठ जाएगा
मलयालम भाषा की फिल्म मार्को साल 2024 की में रिलीज हुई थी। 30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म भयकंर एक्शन से लैस थी। इन्हीं एक्शन सीन्स की बदौलत 'मार्को' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और साउथ से लेकर नॉर्थ तक दर्शकों ने खूब पसंद किया।
फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल की तैयारी में थे। मार्को 2 की अनाउंसमेंट भी हो गई थी। लेकिन अब फिल्म के लीड एक्टर उन्नी मुकुंदन के नए बयान ने सबको चौंका दिया है।

'मार्को 2' अब नहीं बनेगी
उन्नी मुकुंदन ने 'मार्को 2' बनाने का आइडिया ड्रॉप कर दिया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक फैन ने उन्नी से'मार्को 2' के बारे में पूछा। इसके जवाब में उन्नी मुकुंदन ने कहा, "भाई, माफी चाहता हूं, लेकिन मैंने 'मार्को' फिल्म को आगे बढ़ाने की योजना छोड़ दी है। प्रोजेक्ट के आसपास काफी नेगेटिविटी थी। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि 'मार्को' से भी बड़ा और बेहतर कुछ लेकर आऊं। आप सबके प्यार और पॉजिटिविटी के लिए धन्यवाद।" उन्नी मुकुंदन के इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि 'मार्को 2' अब ठंडे बस्ते में चली गई है।
'मार्को' ने मचाया था धमाल
'मार्को' फिल्म का निर्देशन हनीफ अदेनी ने किया था। यह फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी और इसने 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। इसके साथ ही यह मलयालम सिनेमा की पहली 'ए' रेटेड फिल्म बन गई थी। फिल्म में उन्नी मुकुंदन ने एक खूंखार गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी। हालांकि अभी तक उन्नी ने अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में कुछ खुलासा नहीं किया है। लेकिन देखना ये भी है कि नए प्रोजेक्ट के साथ उन्नी उसी तरह का धमाल कर पाते हैं या नहीं। क्योंकि मार्को के बाद से दर्शकों की उन्नी से एक्शन फिल्मों की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications