Unni Mukundan: मलयालम एक्टर उन्नी मुकुंदन की हुई पीएम मोदी से मुलाकात, बोले- 'पूरा हो गया मेरा सपना'

मलयालम एक्टर उन्नी मुकुंदन ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। एक्टर ने प्रधानमंत्री के साथ मीटिंग की फोटोज को सोशल मीडिया पर भी शेयर की।

Unni Mukundan

Unni Mukundan meets PM Narendra Modi: मलयालम एक्टर उन्नी मुकुंदन ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की खास तस्वीरें एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। एक्टर का कहना है कि पीएम से यह मुलाकात उनके लिए एक सपना सच होने जैसा है।

उन्नी मुकुंदन की हुई पीएम मोदी से मुलाकात
उन्नी मुकुंदन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पीएम मोदी संग मुलाकात की झलक साझा की है। इन तस्वीरों में वह पीएम मोदी संग बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने पोस्ट शेयर कर बताया कि, प्रधानमंत्री से मुलाकात करके उनका सालों पुराना सपना पूरा हो गया।

शेयर की तस्वीरें
एक्टर ने इन तस्वीरों को शेयर कर लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा 'यह इस अकाउंट की सबसे रोमांचक पोस्ट है! इस मुलाकात के लिए धन्यवाद सर! 14 साल की उम्र में आपको मंच पर दूर से देखा था और तभी से आपसे मिलने का सपना सजाया। अब आखिरकार आपसे मिलने के बाद, मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है।'

पूरा हुआ उन्नी का सालों पुराना सपना
एक्टर ने आगे लिखा, 'आपने स्टेज पर केम छो भइला जब बोला था, तो मुझे हिलाकर रख दिया था। ये मेरा एक बड़ा सपना था कि आपसे मिलना है और गुजराती में बात करनी है, और ये सालों पुराना सपना मेरा अब पूरा हो गया। आपके साथ बिताए 45 मिनट मेरी लाइफ के सबसे बेस्ट 45 मिनट है। आपके द्वारा कही गई बातों को मैं जिंदगी भर नहीं भूलूंगा। आपने जो सलाह दी है। जय श्री कृष्ण'।

वायरल हो रही तस्वीरें
जानकारी के मुताबिक, उन्नी मुकुंदन की पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ये मुलाकात कोच्चि में हुई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, उन्नी ने पीएम मोदी का स्वागत फूलों के गुलदस्ते से किया था। फैंस द्वारा इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं फैंस उन्नी को पीएम मोदी से मिलने की बधाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+