इस सिंगर ने पहली पत्नी को दिया धोखा, तलाक दिए बिना सालों तक छुपाई दूसरी शादी, फिर होटल में खुला राज

Udit Narayan Love Life: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण एक ऐसे सिंगर हैं जिन्हें 'रोमांटिक आवाज़ के बादशाह' के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई सारे लव सॉन्ग गाए हैं जिसे काफी पसंद किया जाता है। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

नारायण ने फिल्म 'क़यामत से क़यामत तक' के गाने 'पापा कहते हैं' से प्रसिद्धि प्राप्त की। यह गाना सुपर हिट हुआ और इसके साथ ही उन्हें अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद, उनके लिए सफलता का सिलसिला जारी रहा और वह दिलों को छूने वाली आवाज़ के मालिक बन गए। लेकिन सिंगर की पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव रहे।

Udit Narayan

दरअसल, उदित नारायण ने दो बार शादी की है। उनकी पहली शादी साल 1985 में रंजना झा से की थी, जो बिहार से थीं। उस समय उदित नारायण इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाने में लगे थे। इसलिए उनकी शादी को ज्यादा ध्यान नहीं मिला। जब वह मुंबई शिफ्ट हुए और किस्मत ने उनका साथ दिया, तो उन्होंने कभी अपनी पहली पत्नी रंजना की तरफ मुड़कर नहीं देखा। जबकि वह इंतजार करती रहीं कि कब सिंगर उन्हें अपने साथ मुंबई ले जाएंगे।

शादी के दो साल बाद उदित को एक दूसरी महिला से प्यार हो गया जिसने उनकी शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद कर दिया। दीपा गहतराज, जो नेपाल से थीं और बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने आई थीं। नों के बीच जल्द ही एक अच्छे रिश्ते की शुरुआत हुई और 1985 के अंत तक उदित ने दीपा से अपनी पहली पत्नी को बिना बताए शादी कर ली। यहां तक कि सिंगर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक भी नहीं दिया था।

हालांकि इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं है कि उदित नारायण की पर्सनल लाइफ के बारे में उनकी दूसरी पत्नी जानती थी या नहीं। उदित और दीपा का शादी के एक साल बाद एक बेटा हुआ, जिसका नाम आदित्य नारायण रखा गया, जो अब बॉलीवुड में एक मशहूर गायक है। ये सब चुपचाप चल रहा था लेकिन साल 2006 में उदित का पर्दाफाश हो गया।

अप्रैल 2006 में उदित पटना आए थे और एक लग्जरी होटल में ठहरे थे, तभी रंजना होटल में मीडिया रिपोर्टरों के साथ घुस आईं और कई चेतावनियों के बावजूद उदित कमरे के से बाहर नहीं गईं। होटल में हंगामा मचाने के बाद, रंजना ने दावा किया कि वह उदित की पहली पत्नी हैं और उसने उसे बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। रंजना ने कहा, "मैं न्याय की मांग करने आई हूं। उसने मुझे अपने दूसरे विवाह के बारे में छिपाकर रखा, अब मैं अपना हक लेने आई हूं।"

जब रंजना से पूछा गया कि वह इतने सालों बाद यह मुद्दा क्यों उठा रही हैं, तो उन्होंने 'द हिंदू' से कहा, "जब भी मैंने हमारे विवाह के बारे में सार्वजनिक रूप से बोलने की धमकी दी, तो उसने मुझे आत्महत्या करने की धमकी दी। अब मुझे कोई डर नहीं है और मैं कानूनी रास्ता अपनाऊंगी।" इसके बाद कई सालों तक कानूनी कार्रवाई चली, हालांकि बाद में दोनों फाइनली तलाक हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+