ऐसी दीवानगी...शाहरुख खान से मिलने के लिए मन्‍नत के मेकअप रूम में आठ घंटे छिपे रहे दो फैन

शाहरुख खान से मिलने के लिए उनके दो फैन उनके घर मन्‍नत में पूरे आठ घंटे तक छिपे रहे। बाद में पुलिस ने उन्‍हें पकड़ा।

shahrukh khan

बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान के दुनिया भर में फैंस हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेचैन रहते हैं। शाहरुख खान से मिलने के लिए उनके फैन किसी भी हद तक जा सकते हैं। वहीं अब शाहरुख से मिलने के लिए उनके दो फैन उनके मुंबई स्थित बंगले में घुस गए और पूरे आठ घंटे तक मेकअप रूम में छिपे रहे।

शाहरुख खान के बंगले में जानें कैसे घुसे

शाहरुख खान की मुंबई स्थित बंगले मन्‍नत में घुसे ये दो शख्‍स शाहरुख से मिलना चाहते थे, वे सुरक्षा द्वारा पकड़े जाने से पहले लगभग आठ घंटे तक अभिनेता के मेकअप रूम में छिपे रहे। मेकअप रूम मन्नत की तीसरी मंजिल पर स्थित है। मुंबई पुलिस के अनुसार, अतिचारियों ने मन्नत के परिसर की बाहरी दीवार फांद कर प्रवेश किया। उन्‍हें आखिरकार पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया है।

गुजरात से शाहरुख खान से मिलने आए थे ये दो शख्‍स

शाहरुख से मिलने आए ये दो फैन गुजरात से यहांं पहुुंचे थे। जिनका नाम पठान साहिल सलीम खान और राम सराफ कुशवाहा है। दोनों को सुरक्षा गार्डों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत अतिचार और प्रासंगिक अपराधों का मामला दर्ज किया गया था, और जांच जारी है।

आठ घंटे तक घर के मेकअप रूम में छिपे रहे

पुलिस ने कहा दोनों आरोपी शाहरुख खान से मिलने के लिए उनके बंगले में घुस गए और लगभग आठ घंटे तक उनके मेकअप रूम में अभिनेता का इंतजार करते रहे। वे लगभग 3 बजे दाखिल हुए और अगले दिन सुबह 10:30 बजे पकड़े गए।

हाउसकी‍िपिंग ने दोनों को पकड़ा

मन्नत की मैनेजर कोलीन डिसूजा ने बताया कि पुलिस को बताया कि सुरक्षा गार्ड ने उन्हें 2 मार्च को सुबह 11 बजे फोन करके बताया कि दो लोग बंगले में घुसने में कामयाब हो गए हैं। एफआईआर के अनुसार मन्नत में हाउसकीपिंग के एक कर्मचारी सतीश ने इन्‍हें छिपे हुए पकड़ा।

घायल शख्‍स की स्‍टाफ ने की मदद

सतीश इन दोनों को पकडकर मेकअप रूम से लॉबी में ले गया। वहां अजनबियों को देखकर शाहरुख खान चौंक गए। मन्नत के गार्ड ने दोनों को बांद्रा पुलिस को सौंप दिया।' उनमें से एक के गाल पर कथित तौर पर मामूली चोट थी, जिसे शाहरुखान के स्‍टाफ ने तुरंत दवाई लगाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+