रिलीज से दो दिन पहले फिल्म 'लाइगर' का हुआ ऐसा हाल, विजय देवरकोंडा को भी नहीं आ रहा समझ

ऐसा ही कुछ हाल साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की पहली बॉलीवुड फिल्म 'लाइगर' का हो रहा है। लोग फिल्म 'लाइगर' को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

मुंबई, 23 अगस्तः पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की कई फिल्मों को बॉयकॉट करने का दौर चल रहा है। बॉलीवुड फिल्मों को बॉयकॉट करना सोशल मीडिया का ट्रेंड बन गया है। आम लोग बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों को ट्रोल भी कर रहे हैं। इस बॉयकॉट की दौड़ में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान से लेकर अक्षय कुमार तक का नाम शामिल है। हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' को बॉयकॉट करने की मांग की गई थी। सोशल मीडिया पर भी ये जमकर ट्रेंड कर रह था। बॉयकॉट करने की मांग का असर फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ा और कमाई बिल्कुल भी अच्छी नहीं हो सकी। अब ऐसा ही कुछ हाल साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की पहली बॉलीवुड फिल्म 'लाइगर' का हो रहा है। लोग फिल्म 'लाइगर' को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

'लाइगर' को हो रही है बॉयकॉट करने की मांग

'लाइगर' को हो रही है बॉयकॉट करने की मांग

पिछले कुछ समय से ट्विटर पर किसी न किसी एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है और उनकी फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है। ये सिलसिला रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' से शुरू हुआ था। अब विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है।

सोशल मीडिया पर कर रहे हैं ट्रेंड

सोशल मीडिया पर कर रहे हैं ट्रेंड

सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा के बयान की वजह से उनकी अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' को बॉयकॉट करने पर जोर दिया जा रहा है लेकिन इस फिल्म की एडवांस बुकिंग के नतीजे कुछ और ही कहानी बता रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म लाइगर से साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं।

ट्रोलर्स ने 'लाइगर' को लिया निशाने पर

ट्रोलर्स ने 'लाइगर' को लिया निशाने पर

अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए विजय देवरकोंडा ने अनन्या पांडे के साथ मिलकर उसका जमकर प्रचार प्रसार किया। कई शहरों की यात्रा की। मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर किया। कई इवेंट्स और इंटरव्यू में हिस्सा लिया। लेकिन इस बीच कुछ ऐसी बातें हुईं कि ट्रोलर्स को फिल्म 'लाइगर' को बॉयकॉट करने का कारण मिल गया।

एक फिल्म में कई हजार लोग करते हैं काम

एक फिल्म में कई हजार लोग करते हैं काम

हाल ही में विजय देवरकोंडा ने एक इंटरव्यू में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बॉयकॉट करे जाने पर कैमरे पर कहा था- जब आप एक फिल्म बॉयकॉट करते हैं तो आप उससे कई हजार लोगों का खाना छीन रहे होते हैं। फिल्म लाल सिंह चड्ढा में सिर्फ आमिर खान और करीना कपूर खान ने ही काम नहीं किया बल्कि कई हजार लोगों ने काम किया है। फिल्म को बॉयकॉट से उनकी रोजी रोटी प्रभावित होती है। इस बयान के बाद से विजय देवरकोंडा को लोग ट्रोल करने लगे हैं।

विजय ने बताई अपने संघर्ष की कहानी

विजय ने बताई अपने संघर्ष की कहानी

विजय देवरकोंडा ने अपने इस इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल और संघर्ष की कहानी भी बताई। उन्होंने बताया कि वह हमेशा से लड़ते आ रहे हैं। कभी करियर बनाने के लिए, कभी पैसों के लिए तो कभी सम्मान पाने के लिए। उन्होंने कहा- मैंने हमेशा ये लड़ाई लड़ी है। एक समय था जब मेरे पास कुछ नहीं था। अब तो इतना कुछ है कि मैं अब क्या करूं। मेरे साथ मां का आशीर्वाद और लोगों का प्यार है। कौन रोकेगा देख लेंगे।

अच्छी हो रही है लाइगर की एडवांस बुकिंग

अच्छी हो रही है लाइगर की एडवांस बुकिंग

विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'लाइगर' आगामी 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में इसे रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि बॉयकॉट की मांग को देखते हुए इस फिल्म के मेकर्स ने कई दिन पहले इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी। फिलहाल शुरुआती आंकड़ों की मानें तो पहले दिन 'लाइगर' ने एडवांस बुकिंग में करीब 1.70 करोड़ रुपए की कमाई की है।

लाइगर से है लोगों को बड़ी उम्मीद

लाइगर से है लोगों को बड़ी उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के हिंदी वर्जन की 10 लाख रुपये तक की टिकटें अभी तक बिकी हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म लाइगर हिंदी में 2 से 3 करोड़ रुपए और कुल 10 करोड़ रुपए का बिजनेस पहले दिन कर सकती है। वहीं एडवांस बुकिंग के अनसार दूसरे दिन भी ये फिल्म 2 से 3 करोड़ रुपए का बिजनेस कर सकती है जो कि पिछली कुछ बॉलीवुड फिल्मों की कमाई से बहुत ही अच्छी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+