ट्वीटर खरीदने वाले एलन मस्क Met Gala में अपनी गॉर्जियस मॉडल मां के साथ इस अंदाज में आए नजर
ट्वीटर खरीदने वाले एलन मस्क Met Gala में अपनी गॉर्जियस मॉडल मां के साथ आए नजर
नई दिल्ली, 03 मई: दुनिया के सबसे अमीर सख्स एलन मस्क ने पिछले हफ्ते ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीद कर उसके मालिक बन चुके है। इतनी बड़ी डील के बाद एलन मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपनी मॉडल मां के साथ नजर आए। 74 साल की उम्र में भी एलन की मां इतनी खूबसरत नजर आ रही थी कि नज़रे बस उन पर टिकी ही रह जाए।

मां बेटे इस लुक में आए नजर
ट्टिवटर डील के बाद पहली बार एलन मां के साथ यहां नजर आए हालांकि इसके पहले कई मौको पर वो अपने बेटे के साथ नजर आ चुकी है। दुनिया का सबसे अमीर आदमी एलन ने जहां इस मौके पर सूट पहना हुआ था वही उनकी 74 वर्षीय मां ने लाल रंग की मखमली डायर ड्रेसच पहनी हुई थी, जिसके साथ उन्होंने चोपर्ड के गहने कैरी किए हुए थे।एलन ने पिछले साल की थी ये पार्टी
पिछले साल, मस्क ने फैशनेबल प्राइवेट क्लब ज़ीरो बॉन्ड में एक विशेष आफ्टर-पार्टी की मेजबानी की, जहां मेहमानों में लिल नास एक्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो, क्रिस रॉक, रामी मालेक, संगीत मुगल स्कूटर ब्रौन, नीना अगदल और रैपर लील बेबी शामिल थे।महामारी के कारण, 2021 में इस आयोजन इसकी पारंपरिक मई की तारीख के बजाय सितंबर में किया गया था।
मस्क ने गाला के बारे में बोली ये बात
मस्क से सोमवार रात गाला में पूछा गया कि उन्हें वहां कैसा लगा। इसके जवाब में उन्होंने कहा मैं वास्तव में बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।'इन सभी लुक्स को देखना रोमांचक हैऔर हमारे यहां स्टाइल और फैशन में सबसे प्रतिभाशाली लोग हैं और यह उनके काम का शिखर है।मैं यहां आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, और यह प्यारा है।'
So Elon Musk and his mom are at the #MetGala Lala asked a GREAT question: Elon what do you hope to bring to Twitter???? pic.twitter.com/dZ6kmUUwNZ
— Hella Petty LLC🦄 (@SewPetty) May 3, 2022
मस्क के पास जानें कितनी है संपत्ति
मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, फोर्ब्स ने उनकी कुल संपत्ति लगभग 245 बिलियन डॉलर आंकी है।फिर भी उनकी अधिकांश संपत्ति टेस्ला के शेयरों में बंधी हुई है, जिस इलेक्ट्रिक कार निर्माता का वह नेतृत्व करते हैं।पिछले हफ्ते, मस्क ने खुलासा किया कि उन्होंने ट्विटर खरीदने के अपने समझौते के बाद टेस्ला के 8.5 अरब डॉलर के शेयर बेचे।












Click it and Unblock the Notifications