'काश हेमा मालिनी मेरी मां होती' ट्विंकल खन्ना ने आखिर क्यों डिंपल कपाड़िया से कही ये बात, खुद किया खुलासा

Twinkle Khanna On Hema Malini: बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना बतौर लेखक जानी जाती हैं। एक्ट्रेस हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। हाल ही में उन्होंने मां डिंपल कपाड़िया की तुलना दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी से करते हुए कहा कि काश वह उनकी मां होतीं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने ब्लॉग में, ट्विंकल खन्ना ने लिखा कि कैसे उनके वाटर प्यूरीफायर से पानी की बूंदें गिरने पर उन्हें हेमा मालिनी की याद आई। उन्होंने लिखा कि इस देश में हेमा से ज्यादा किसी ने वाटर प्यूरीफायर के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने बताया कि हेमा ने गंगा के किनारे एक डांस बैले किया ताकि नदियों को साफ रखने का संदेश दिया जा सके। लेकिन क्या देश के लोगों में इसका असर हुआ।

Twinkle Khanna

ट्विंकल खन्ना ने सवाल किया, "क्या हमारे नागरिक उनकी अपील सुनेंगे, या यह बस कहावत की तरह होगा कि आप घोड़े को पानी के पास ले जा सकते हैं, लेकिन उसे पीने के लिए मजबूर नहीं कर सकते?" अपने ब्लॉग में, ट्विंकल ने अपनी मां, डिंपल कपाड़िया के साथ बातचीत का एक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी मां को सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने की समस्या के बारे में बताया।

ट्विंकल ने लिखा, "हम जितना भी इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करें, अगर हम अपने भारतीयों को सड़क के कोनों पर पान की 'रोरशाच पैटर्न' बनाने से नहीं रोक सकते, तो यह सब बेकार है। आगे उन्होंने अपनी मां की प्रतिक्रिया का जिक्र किया, जिसने उन्हें यह सोचने पर मजबूर किया कि काश हेमा मालिनी उनकी मां होतीं। वह हमेशा से सोचती थीं कि अगर हेमा मालिनी उनकी मां होतीं तो न सिर्फ वो स्वच्छ पानी के बारे में डिस्कस करतीं। जिससे पूरी जिंदगी उन्हें फ्री वॉटर प्यूरिफायर भी मिलता।

कुछ दिन पहले, ट्विंकल खन्ना ने अपने बेटे आरव के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने लिखा कि उनका बेटा स्वतंत्र रूप से रहना चाहता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जब आप वापस आएंगे, तो मैं कई दीप जलाकर यह दिखाऊंगी कि यह स्थायी बिजली कटौती नहीं है; हम बस दिवाली मना रहे हैं।"

ये भी पढ़ें: Twinkle Khanna पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, ट्विंकल ने पॉलीथिन बैग से की थी पुरुषों की तुलना, फिर जो हुआ......

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+