लग्जरी गाड़ियों की हैं मालकिन, फिर क्यों Twinkle Khanna को करना पड़ा ऑटो में सफर, वीडियो हुआ वायरल
सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना एक बड़ी सेलिब्रिटी हैं। ये कपल साल में अरबों की कमाई करता है। लेकिन, लग्जरी गाड़ियां छोड़ आखिर क्यों ट्विंकल अपनी बेटी के साथ ऑटो की सैर करने निकलीं?
Twinkle Khanna Auto Ride: बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना एक्टिंग की दुनिया से लंबे वक्त से दूर हैं। अब उनकी पहचान बतौर एक राइटर के तौर पर की जाती है। ट्विंकल अब ज्यादातर अपने परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद करती हैं। अक्सर उन्हें बॉलीवुड इवेंट में पति अक्षय कुमार के साथ स्पॉट किया जाता है। लेकिन, सिनेमा जगत का बड़ा नाम होने के बावजूद ट्विंकल खन्ना को इस बार एक अलग अंदाज में स्पॉट किया गया। जिसे देख फैंस भी काफी हैरान थे।

ट्विंकल खन्ना का वीडियो वायरल
सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी लग्जरी गाड़ियों को छोड़कर बेटी नितारा के साथ ऑटो की सैर करने निकली थीं। शनिवार को जैसे ही ट्विंकल खन्ना ऑटो की सवारी के लिए अपनी बेटी के साथ बैठीं तो तुरंत उन पर पैपराजी की नजर पड़ी और वह उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे।

बेटी के साथ ऑटो सैर पर निकलीं एक्ट्रेस
वहीं ट्विंकल खन्ना की नजर जैसे ही मीडिया पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत ऑटो ड्राइवर को आगे बढ़ने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने हंसते हुए कहा कि, ‘चलो भईयां आप वेट क्यों कर रहे हों'। जिसके बाद मां-बेटी ऑटो पर सवार होकर तुरंत वहां से छु मंतर हो गईं। फिलहाल इस वीडियो पर फैंस के मिले जुले रिएक्शन आ रहे हैं।

यूजर्स बोले- कार होने के बाद भी ये ऑटो से क्यों घूम रही हैं
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ''उनकी बेटी उनसे ज्यादा एंजॉय कर रही है।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''कार होने के बाद भी ये ऑटो से क्यों घूम रही हैं।' वहीं कुछ फैंस ने अभिनेत्री का ये वीडियो काफी पसंद किया। कुछ ने उनकी इस सादगी के लिए वीडियो पर हार्ट इमोजी शेयर किए।
ट्विंकल खन्ना का वर्कफ्रंट
कई फिल्मों में काम करने के बाद ट्विंकल ने 2001 में अभिनय छोड़ दिया। उन्होंने 2015 में अपनी पहली पुस्तक मिसेज फनीबोन्स जारी करते हुए लेखन में कदम रखा। ट्विंकल ने साल 2017 में द लेजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद नामक कहानियों की एक एंथोलॉजी सहित एक और किताब लिखी और इसके बाद पजामा आर फॉरगिविंग नामक एक और किताब लिखी, जो अगले वर्ष सामने आई।

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार को हाल ही में जैकलीन फर्नांडीज के साथ एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म राम सेतु में देखा गया था। जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। वह अगली बार एक आगामी मनोरंजक फिल्म 'सेल्फी' में दिखाई देंगे। जो मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। रीमेक में अक्षय के अलावा इमरान हाशमी, डायना पेंटी और नुसरत भरूचा लीड रोल में हैं। फिल्मकार राज मेहता इस परियोजना का निर्देशन कर रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications