'अफेयर छुपाने में माहिर हैं बूढ़े', ट्विंकल का बुजुर्गों पर अजीबो-गरीब बयान, जिसे सुन काजोल भी हुईं हैरान
ट्विंकल खन्ना और काजोल अपने टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' को लेकर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में स्ट्रीम हुए एपिसोड में फराह खान और अनन्या पांडे मेहमान के रूप में शामिल हुईं। जहाँ रिश्तों, अफेयर्स और बदलते सामाजिक विचारों पर खुलकर बातचीत हुई। इस एपिसोड में ट्विंकल के कुछ बोल्ड बयानों ने दर्शकों और सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

ट्विंकल ने बदले दौर की सोच पर रखी राय
चर्चा के दौरान ट्विंकल खन्ना ने कहा कि पहले लोग समाज के डर से पार्टनर बदलने से कतराते थे, लेकिन अब की पीढ़ी बिना झिझक अपने फैसले लेती है। उन्होंने कहा, "हमारे समय लोग सोचते थे कि 'लोग क्या कहेंगे', पर आज के युवा सोचते हैं - नहीं चल रहा तो आगे बढ़ो। यह सोच समाज में एक सकारात्मक बदलाव है।"
'एग्री-डिसएग्री' सेगमेंट में छिड़ी दिलचस्प बहस
शो के 'Agree-Disagree' सेगमेंट में सवाल पूछा गया- "क्या बुजुर्ग लोग अपने अफेयर छिपाने में युवाओं से ज्यादा माहिर होते हैं? इस पर ट्विंकल ने मुस्कुराते हुए कहा, "उम्रदराज लोगों को इसमें ज्यादा प्रैक्टिस होती है, इसलिए वे इसमें बेहतर होते हैं।" फराह खान और अनन्या पांडे ने उनसे सहमति जताई, जबकि काजोल ने असहमति जाहिर करते हुए कहा कि "युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के बावजूद चीजें छिपाने में ज्यादा होशियार है।"
इस पर फराह खान ने मजाक में कहा, "युवा तो तब भी पोस्ट डाल देते हैं जब वो किसी से प्यार में भी नहीं होते।"
'पार्टनर बदलने' पर ट्विंकल का बोल्ड कमेंट
एपिसोड में एक और बयान पर बहस छिड़ गई जब ट्विंकल ने कहा, "आज के बच्चे अपने कपड़ों से भी तेज पार्टनर बदलते हैं।" बाकी तीनों ने उनसे असहमति जताई, लेकिन ट्विंकल ने इसे आज की पीढ़ी की खुली सोच का प्रतीक बताया। अनन्या पांडे ने इस पर कहा कि पहले भी लोग रिश्ते बदलते थे, फर्क बस इतना है कि अब यह चीजें खुले तौर पर होती हैं।
पहले भी कर चुकी हैं विवादित बयानबाजी
यह पहली बार नहीं है जब ट्विंकल और काजोल ने रिश्तों पर खुलकर बात की हो। इससे पहले एक एपिसोड में उन्होंने कहा था कि शादी में शारीरिक बेवफाई (फिजिकल इंफिडेलिटी) कोई 'डील ब्रेकर' नहीं है, बल्कि भावनात्मक धोखा (इमोशनल चीटिंग) ज्यादा गंभीर होता है।
दोनों एक्ट्रेसेस की निजी जिंदगी
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की शादी को 24 साल हो चुके हैं, वहीं काजोल और अजय देवगन जल्द अपनी शादी के 27 साल पूरे करने वाले हैं। दिलचस्प बात यह है कि 90 के दशक में इन दोनों स्टार्स के अफेयर्स की खबरें भी खूब सुर्खियों में रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications