शरमन जोशी 'मेडिकल ड्रीम्स' में निभाएंगे टीचर का रोल, सीरीज में दिखेगा NEET स्टूडेंट्स का संघर्ष

TVF (द वायरल फीवर) ने दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। टीवीएफ अपनी स्टोरी के लिए जाने जाता है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने एक से बढ़कर एक सीरीज दी हैं। टीवीएफ दिल को छू लेने वाली कहानियों के लिए मशहूर यह प्लेटफॉर्म, एक बार फिर दर्शकों के लिए नया और प्रेरणादायक शो लेकर आ रहा है।

इसका नाम है 'मेडिकल ड्रीम्स'। इस शो का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें NEET परीक्षार्थियों की संघर्ष से भरी यात्रा को दर्शाया गया है। इस शो को TVF के यूट्यूब चैनल 'गर्लीयापा' पर रिलीज किया जाएगा। 4 फरवरी से इसके एपिसोड आने शुरू होंगे।

Medical Dreams Trailer

तीन NEET उम्मीदवारों की कहानी
'मेडिकल ड्रीम्स' तीन NEET की तैयारी कर रहे श्री, ध्वनि और समर्थ की कहानी है। जो अलग-अलग पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि से आते हैं। NEET, जो देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है, उसमें सफलता पाने के लिए छात्रों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस सीरीज में उन छात्रों की इसी कठनाइयों को कहानी के माध्यम से दिखाने की कोशिश करेंगे। इस कठिन यात्रा में उनका मार्गदर्शन करने वाले हैं सुब्रत सिन्हा, जो एलन कोचिंग के एक सम्मानित बायोलॉजी शिक्षक हैं। उनकी प्रेरणादायक शिक्षण शैली छात्रों को न केवल परीक्षा में सफल होने के लिए बल्कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करती है। मेडिकल के पहले टीवीएफ ने UPSC और हाफ सीए जैसी कठिन परीक्षाओं के संघर्ष को भी दिखा चुके हैं। UPSC परीक्षा पर बेस्ड एस्पेरेंट्स सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस शो से टीवीएफ को एक नई पहचान मिली है।

TVF के अन्य बड़े ऐलान
इसके शो के अलावा भी TVF ने अपने तीन नए शो का एलान किया है। इसमें Half CA सीजन 2, Who's Your Gynac? सीजन 2, और Sixer सीजन 2 है। ये तीनों शो Amazon MX Player में रिलीज होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+