साथ निभाना साथिया-2 की एक्ट्रेस स्नेहा जैन हो चुकीं कास्टिंग काउच का शिकार, बोली- तब मैं ग्रेजुएशन में थी...
मुंबई, 1 अक्टूबर: अभिनेत्री स्नेहा जैन ने अपने साथ कास्टिंग के एक वाकये का खुलासा किया है। स्नेहा को एक फिल्म में रोल के लिए डायरेक्टर के साथ सोने के लिए कहा गया था, ये तब की बात है जब वो ग्रेजुएशन में पढ़ रही थीं। टीवी धारावाहिक साथ निभाना साथिया-2 में गहना के किरदार से छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बना चुकीं स्नेहा जैन ने टीओआई को दिए इंटरव्यू में ये खुलासा किया है।

साउथ की फिल्म में मिल रहा था रोल
स्नेहा जैन ने बताया कि जब वो ग्रेजुएशन कर रही थीं तो साउथ से एक फिल्म के लिए ऑफर आया था। स्टूडेंट लाइफ पर एक फिल्म बन रही थी, जिसमें तीन कपल्स की कहानी को दिखाया जाना था। इसी में एक लड़की के किरदार के लिए कास्टिंग डायरेक्टर ने उनको बुलाया था। स्नेहा ने कहा कि उनको रोल के बदले डायरेक्टर के साथ सोने की बात कही गई।

'कंप्रोमाइज कर सकती हो तो रोल मिल जाएगा'
स्नेहा ने इस घटना को याद करते हुए बताया, मुझे कास्टिंग डायरेक्टर का फोन आया और कहा गया कि निर्माता और निर्देशक से मिलने के लिए हैदराबाद जाना होगा। मैंने कहा कि मैं आ पहुंच जाऊंगी लेकिन मेरी मां भी साथ होंगी। इस पर उन्होंने साफ ही कह दिया कि देखिए रोल के लिए कुछ उन्हें कंप्रोमाइज करना होगा। हैदराबाद पहुंचने पर आपको होटल की जानकारी दे दी जाएगी जहां आपको डायरेक्टर मिलेगा, पूरा दिन डायरेक्टर के साथ बिताना होगा। फिर कांट्रेक्ट भी साइन कर लिया जााएगा।

इस प्रोजेक्ट से दूर रहना ही सही समझा
स्नेहा ने आगे बताया कि मुझे अच्छी खासी फीस भी ऑफर की गई लेकिन मैं समझ गई थी कि गलत जगह फंस गई हूं।र मैंने उस आदमी को साफ मना कर दिया। फिर से जब उनका फोन आया तो मैंने काफी खरी खोटी भी सुना दी। बता दें कि फिल्मों और टीवी सीरियल में रोल पाने के लिए लड़कियों को साथ सोने के लिए कहे जाने के आरोप कई साल से निर्देशको और निर्माताओं पर लगते रहे हैं। कई अभिनेत्रियां समय-समय पर इस पर बोलती भी रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications