टीवी के 'राम' अरुण गोविल को अब मिलेगी इतनी सैलरी? फ्री में मिलेंगी ये सारी चीजें कि आप सोच नहीं सकते
Arun Govil Salary: लोकसभा चुनाव 2024 में कई सेलेब्स ने राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई और शानदार जीत भी हासिल की है। हालांकि कई सितारों को हार भी मिली है। इस बार के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने वालों में बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी और कंगना रनौत के साथ साथ टीवी एक्टर अरुण गोविल भी शामिल रहे।
मेरठ से जीते हैं अरुण गोविल
आपको बता दें कि अरुण गोविल को भाजपा ने मेरठ लोकसभा सीट से टिकट दिया था और एक्टर ने शानदार जीत भी हासिल की है। अरुण गोविल ने रामानंद सागर के मशहूर धार्मिक धारावाहिक 'रामायण' में भगवान श्री राम का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रियता हासिल की थी।

अरुण गोविल को मिलेंगी ये खास सुविधाएं
टीवी के राम ने ग्लैमर इंडस्ट्री से अब राजनीति में एंट्री कर ली है। सांसद बनने के बाद अब वह जनता की सेवा में लगे हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर अरुण गोविल को सांसद बनने के बाद सरकार की तरफ से कितनी सैलरी मिलेगी। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें और भी तरह की खास सुविधाएं दी जाएंगी।
अरुण गोविल को मिलेगी इतनी सैलरी
जानकारी के अनुसार अरुण गोविल को उतनी ही सैलरी मिलेगी जितनी अन्य सांसदों को दी जाती है। सांसद के रुप में अरुण गोविल की सैलरी एक लाख रुपये होगी। वहीं सरकार उनके लोकसभा क्षेत्र के लिए भत्ते के रूप में 70 हजार रुपये और स्टेशनरी, स्टाफ सैलरी के साथ अन्य खर्चों के लिए 60 हजार रुपये भी देगी।
हर दिन के खर्च के लिए 2 हजार रुपये
सांसदों को सरकार की ओर से हर दिन के खर्च के लिए 2 हजार रुपये अलग से दिए जाते हैं। वहीं उन्हें सरकार रहने के लिए मुफ्त घर भी देती है। अगर अरुण गोविल सरकारी घर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो बदले में वह 2 लाख रुपये होम अलाउंस के रूप में ले सकते हैं।
फ्री में मिलेगी बिजली-पानी-टेलीफोन की सेवा
सांसदों को और भी कई सुविधाएं सरकार की तरफ से मुफ्त में मिलती हैं। अरुण गोविल को सालाना 50 हजार यूनिट तक की बिजली मुफ्त में मिलेगी। वहीं उन्हें सालाना 40 लाख लीटर तक पानी भी फ्री में दिया जाएगा। इसके अलावा एक्टर को सरकार हर साल 1.5 लाख तक टेलीफोन कॉल की सुविधा भी मुफ्त में देगी।
साल में 34 मुफ्त हवाई यात्रा
जानकारी के अनुसार सांसदों को मुफ्त में हवाई यात्रा का मौका भी मिलता है। अरुण गोविल एक साल में 34 बार मुफ्त हवाई यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार उनका मेडिकल खर्च भी उठाएगी।












Click it and Unblock the Notifications