Natasha के बाद इस एक्ट्रेस ने डिलीट की शादी की फोटोज, 3 महीने पहले लिए थे सात फेरे, होगा तलाक?
Divya Agarwal Wedding Photos: बीते कुछ दिनों से भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा तलाक की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से अपनी शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। वहीं अब नताशा के बाद टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल के तलाक की खबरें सामने आ रही हैं।
टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने अपूर्व पाडगावकर से 20 फरवरी, 2024 को शादी की थी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शादी की कई सारी तस्वीरें पोस्ट की थी लेकिन हनीमून से लौटने के बाद ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने सोशल मीडिया सारी तस्वीरें डिलीट कर दी। हालांकि इस पर कुछ भी कहना मुश्किल है लेकिन खबरें हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है।

बता दें कि, शादी के तीन महीने बाद दिव्या अग्रवाल अपने पति के साथ हनीमून पर गई थीं। लेकिन वहां से लौटने के बाद उन्होंने शादी की हर तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गायब कर दी। दिव्या के इंस्टा फीड पर आखिरी पोस्ट 19 मार्च का है जो कि एक वीडियो है। इसके अलावा अपने पति संग ज्यादातर उन्होंने तस्वीरें हटा दी हैं।
ऐसे में सोशल मीडिया पर ये चर्चा होने लगी है कि दिव्या अग्रवाल का अपने पति के साथ कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहीं कुछ फैंस ये भी दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस शादी के तीन महीने बाद ही तलाक लेने वाली हैं। जहां एक तरफ दिव्या ने शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं वहीं दूसरी तरफ अपूर्व के अकाउंट से भी दिव्या के साथ उनकी ज्यादातर तस्वीरें गायब हैं।
हालांकि इन तलाक की अफवाहों पर अब तक दिव्या ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन उनके फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर शादी के 3 महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि उन्हें सारे पोस्ट डिलीट करने पड़ गए। बता दें कि, कुछ दिनों पहले दिव्या अपने पति के साथ एक इवेंट में पहुंची थी जहां उन्होंने पैपराजी के साथ अपनी शादी का अनुभव साझा किया था। दिव्या ने कहा था कि वह बहुत अच्छे हैं। खैर इन तलाक की अफवाहों में कितनी सच्चाई है इसको लेकर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।












Click it and Unblock the Notifications