शादी के बाद श्रद्धा आर्या ने दिखाई हाथों की मेहंदी और अंगूठी, कैमरामैन की इस बात पर शर्म से हुईं लाल
मुंबई, 23 नवबंर: छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार श्रद्धा आर्या विवाह के बंधन में बंध चुकी हैं। टेलीविजन सीरियल 'कुंडली भाग्य' फेम प्रीता यानी श्रद्धा आर्या को हाल ही में शादी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जहां नई नवेली दुल्हन श्रद्धा आर्या मंगलसूत्र, डायमंड की रिंग पहनें नजर आईं। इस दौरान वहां मौजूद पपराजी ने उनकी फोटो और वीडियो अपने कैमरे में कैद किए, जो अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं।

मुंबई लौटीं एक्ट्रेस का लुक हुआ वायरल
टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इसी वीकेंड दिल्ली में शादी कर मंगलवार मुंबई लौट गईं। पपराजी ने उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया और फिर उनको उनके पति के बारे में चिढ़ाया। इस दौरान एक्ट्रेस शर्म से लाल होती नजर आईं। टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा ने पिंक कलर की ड्रेस और काले रंग के जूते कैरी किए हुए थे। इसी के साथ उन्होंने अपने कंधों पर शॉल डाला हुआ था। उन्होंने लाल चूड़ियां के साथ सिंदूर भी लगाया था।

पति का नाम लेकर चिढ़ाया तो हंस पड़ीं एक्ट्रेस
इस दौरान पापराजी ने जब उनसे पूछा कि उनके पति राहुल नागल मुंबई कब आएंगे। तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वह दिसंबर में यहां आएंगे। फिर जैसे ही वह अपनी कार के अंदर पहुंची, फोटोग्राफरों ने उसे मेंहदी से सजे हाथ दिखाने के लिए कहा और वह मान गईं। इसके बाद कैमरा मैन ने उनको उनके पति के बार में चिढ़ाया तो श्रद्धा ने अपना चेहरा अपने हाथों के पीछे छिपा लिया और हंस पड़ीं।

श्रद्धा और राहुल की अरेंज मैरिज
बता दें कि श्रद्धा और राहुल ने 16 नवंबर को शादी की थी। शादी की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। जानकारी के मुताबिक श्रद्धा आर्या के पति का नाम राहुल हैं और वो एक नेवी ऑफिसर हैं। श्रद्धा और राहुल की अरेंज मैरिज है। राहुल सोशल मीडिया और शोबिज से दूर रहना पसंद करता हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह एक अरेंज मैरिज है, जिसे लव में बदल दिया गया है।

'कुंडली भाग्य' में डॉ. प्रीता से मिला फेम
श्रद्धा को पहली बार एक्टिंग टैलेंट शो, इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज में 2004 में देखा गया था और फर्स्ट रनर-अप के रूप में उनकी जर्नी पूरी हुई थी। श्रद्धा ने 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की', 'तुम्हारी पाखी', 'ड्रीम गर्ल' और 'कुमकुम भाग्य' जैसे शो में काम किया है। साल 2017 से उन्होंने 'कुंडली भाग्य' में डॉ. प्रीता अरोड़ा नाम की एक फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका निभाई है।












Click it and Unblock the Notifications