'लॉन्जरी में बैठो', डायरेक्टर साजिद खान की घटिया हरकत का हुआ खुलासा, टीवी एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और फराह खान के भाई साजिद खान एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार 'इश्कबाज' में अपने किरदार से मशहूर हुई टीवी एक्ट्रेस नवीना बोले ने साजिद से जुड़ा एक चौंकाने वाला अनुभव सबके सामने रखा है। हालांकि यह खुलासा सालों पहले की घटना के बारे में है, लेकिन इसके खुलासे ने कई लोगों को चौंका दिया है। हाल ही में तलाक लेने वाली नवीना ने एक इंटरव्यू में साजिद खान के साथ अपने दुखद अनुभव को साझा किया।
सुभाषित घोष को दिए इंटरव्यू में नवीना ने साजिद खान के बारे में बात की। उन्होंने कहा, एक भयानक आदमी, जिससे मैं जीवन में कभी भी नहीं मिलना चाहती हूं। उसका नाम साजिद खान है। वो कई लोगों के पीछे पड़ा, उसने महिलाओं का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हे बेबी के दौरान मुझे घर बुलाया। मैं तब काफी एक्साइडेट हो गई थी।

नवीना ने आगे कहा, तब उन्होंने मुझसे कहा कि यार तुम अपने कपड़े उतार कर लॉन्जरी में क्यों नहीं बैठ जाती? तुम कितनी सहज हो, मुझे ये देखना है। ये बात मैं 2004 और 2006 की कर रही हूं। तब साजिद ने कहा कि तुमने क्या समस्या है। फ्री होकर आराम से घर में बैठो। अगर तुम सच में मुझे बिकनी में देखना चाहते हो तो ठीक है। मैं फिल्म में पहन लूंगी। लेकिन मैं यहां पर नहीं बैठ सकती कपड़े ऊतार कर। उसने मुझे 50 कॉल किए होंगे। हालांकि मैं वहां से भागने में कामयाब हो रही थी।
बता दें, साजिद खान पर ऐसी बात पहली बार किसी हीरोइन ने नहीं लगाए हैं। साल 2018 में उनके ऊपर मी टू का आरोप लगा था। साजिद पर फिल्म इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए थे। कुछ समय के लिए उन्हें काम से भी बैन कर दिया गया था। हालांकि इस मामले में उन्हें बाद में बरी कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications