'स्क्रीन के 'संस्कारी पिता' आलोक नाथ ने मेरे साथ...', इस टीवी एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Narayani Shastri on Alok Nath: इन दिनों बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत और क्षेत्रीय भाषों की फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग ग्लैमर वर्ल्ड का काला सच लोगों के सामने रख रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2018 में बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में #Metoo कैंपेन चला था जिसमें कई फिल्मी सितारों पर एक्ट्रेसेस ने शोषण करने का आरोप लगाया था।

आलोक नाथ पर लगे थे कई आरोप
उस कैंपेन के बाद से ही ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े कई ऐसे बड़े नाम सामने आए हैं जिनको लेकर लोगों का नजरिया ही बदल गया है। आपको बता दें कि उस लिस्ट में बॉलीवुड में संस्कारी पिता का रोल निभाने वाले आलोक नाथ का नाम भी शामिल है। आलोक नाथ पर भी कई एक्ट्रेसेस ने कई आरोप लगाए थे और उनके कैरेक्टर पर उंगलियां भी उठाई गई थीं।

Alok Nath

नारायणी शास्त्री ने किया चौंकाने वाला खुलासा
अब एक टीवी एक्ट्रेस ने आलोक नाथ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। टीवी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री ने आलोक नाथ के साथ 'पिया का घर' टीवी सीरियल में किया था। उस सीरियल में नारायणी ने आलोक नाथ की बेटी का रोल निभाया था। नारायणी ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में आलोक नाथ को लेकर कई बातें बताई हैं।

आलोक नाथ पर नारायणी शास्त्री का बयान
सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में नारायणी शास्त्री ने आलोक नाथ के बारे में खुलकर बात की और आलोक नाथ को लेकर अपना पॉजिटिव रिएक्शन दिया। नारायणी ने कहा- ओह आई लव हिम सो मच। ये जो आरोप उनके ऊपर लगे थे मुझे नहीं पता ये क्या थे। वो क्या है ना आलोक जी असल में वो मेरे बहुत ही पसंदीदा को-एक्टर्स में से एक हैं। उनके साथ मुझे काम करने में जितना मजा आया वो कभी किसी के साथ नहीं आया

'आलोक नाथ लड़कियों की इज्जत करते थे'
नारायणी शास्त्री ने कहा- मेरा उनके साथ में पर्सनल एक्सपीरिएंस ये रहा है कि हमारे यूनिट में 4 से 5 लड़कियां थीं और वो हम सभी को बहुत रिस्पेक्ट करते थे। नारायणी ने आगे कहा- मैं किसी की भी गलत बात बर्दाश्त नहीं कर सकती और अगर वो ऐसा मेरे या दूसरी लड़कियों के साथ करते तो मैं जरूर बोलती लेकिन वो हम सभी की बहुत इज्जत करते थे। आप उन लड़कियों से भी पूछ सकते हो।

नारायणी शास्त्री ने कहा- वो बहुत ड्रिंक करते थे
नारायणी शास्त्री ने कहा- हम कितनी पार्टीज करते थे, आलोक जी के घर पर ही पार्टी होती थी। वो बहुत ज्यादा ड्रिंक करते थे लेकिन उन्होंने कभी बद्तमीजी नहीं की। उनकी लाइफ में क्या हुआ है, उसके बारे में मुझे नहीं लगता है कि कई कमेंट करना चाहिए। हमारे साथ वो बहुत अच्छे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+