उत्तराखंड के लैंडस्लाइड में फंसी मशहूर टीवी एक्ट्रेस, तस्वीर शेयर करके बयां किया अपना हाल

Kavita Kaushik news: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस कविता कौशिक इन दिनों मुसीबतों में घिरी हुई हैं। एक्ट्रेस पिछले दिनों अपने पति रोनित बिस्वास के साथ छुट्टियां एन्जॉय कर रही थीं। मगर फिर बद्रीनाथ से वापस आते हुए एक्ट्रेस लैंडस्लाइड में फंस गईं। अभिनेत्री अब पिछले 4 दिनों से ही बद्रीनाथ के रास्ते में जोशीमठ में फंसी हुई हैं।

एक्ट्रेस ने खुद इस बात की जानकारी दी कि वे अपने पेट डॉगी और पति के साथ जोशीमठ में आर्मी कैंप में रह रही हैं। कविता को काफी परेशान हो रही है। अपने फैंस को एक्ट्रेस ने बताया कि लगातार पुलिस, आर्मी और बॉर्डर ऑर्गनाइजेशन लगातार कोशिश में जुटे हुए हैं कि सड़क जल्दी से साफ हो जाए।

Kavita Kaushik

FIR एक्ट्रेस ने उत्तराखंड में हो रहे लैंडस्लाइड को लेकर बताया कि जैसे ही भूस्खलन का मलबा साफ हो पाता है तब तक दूसरा लैंडस्लाइड हो जाता है। ऐसे में परेशानी वहीं की वहीं रह जाती है।

बताते चलें कि कविता कौशिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस तस्वीर में भूस्खलन साफ-साफ देखा जा सकता है। कविता ने ये भी बताया कि जितने टूरिस्ट यहां पहुंचे हैं, वे सुरक्षित रहें।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि प्रशासन इस बात का पूरा-पूरा ध्यान रख रहा है। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस और आर्मी को भी सैल्यूट किया है। उन्होंने बताया कति वे टूरिस्ट की सुरक्षा का पूरा-पूरा ख्याल रख रहे हैं। ये बहुत बड़ी बात है।

बताते चलें कि अपने पति रोनित बिस्वास का बर्थडे मनाने के लिए अपने पेट डॉग और कजिन के साथ बद्रीनाथ गई हुई थीं। 5 जुलाई को बर्थडे था और एक्ट्रेस ने भगवान बद्रीनाथ के भी दर्शन किये।

एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ पिछले 4 दिन से वहीं फंसी हुई हैं। वहां से वापसी के वक्त वो लैंडस्लाइड में फंस गए। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि कुछ रेस्टोरेंट और होटल वाले बाथरूम का इस्तेमाल करने के लिए 200 रुपये तक चार्ज कर रहे हैं। बताते चलें कि फिलहाल बद्रीनाथ का रास्ता साफ हो चुका है और लोग वहां से आवाजाही कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+