5 साल बाद गणपति बप्पा को घर लेकर आई ये एक्ट्रेस, पिता के निधन के बाद से गणपति से थी नाराज
मुंबई, सितंबर 11। देशभर में गणेश महोत्सव की शुरुआत 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ हो गई है। वैसे तो ये महोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन मुंबई में और खासकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस पर्व का एक अलग ही महत्व है। इंडस्ट्री की बड़ी से बड़ी हस्ती भी इस महोत्सव में गणपति बप्पा की भक्ति में लीन रहती है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों के गणपति की चर्चा अभी तक हो चुकी है, लेकिन इस बार टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने अपने घर गणपति को लाकर सभी को चौंका दिया है।

2016 से गणेश चतुर्थी नहीं मना रही थीं कविता कौशिक
दरअसल, कविता कौशिक पिछले पांच साल से अपने घर में गणपति बप्पा को लेकर नहीं आ रही थीं, लेकिन उन्होंने इस पांच साल के ब्रेक को तोड़ दिया है। अब हर कोई ये जानने के लिए बेचैन है कि आखिर कविता पिछले पांच साल से बप्पा को अपने घर क्यों नहीं ला रही थीं? कविता कौशिक ने 2016 में आखिरी बार गणेश चतुर्थी मनाई थी।

क्यों पांच साल तक नहीं मनाई गणेश चतुर्थी?
खुद कविता ने इसके बारे में इंस्टाग्राम पर बताया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा है कि 2016 में उनके पिता का निधन होने की वजह से उन्होंने गणेश चतुर्थी मनाना बंद कर दिया था, लेकिन इस साल वो अपने घर गणपति लेकर आई हैं। कविता ने शनिवार को कपिल शर्मा और उनकी वाइफ गिन्नी चतरथ और भारती सिंह के साथ वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इन फोटोज में कविता के पति रोनित भी नजर आ रहे हैं।

पिता के निधन के बाद बप्पा से नाराज थीं कविता कौशिक
कविता ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, "2016 में मेरे पिता के निधन के बाद कुछ चीजें खत्म हो गई थीं, मैंने उसके बाद से बप्पा को लाना बंद कर दिया था, शायद मैं अपने महादेव के साथ यह कहते हुए लड़ रही थी- आपने मेरे डैड को मुझसे छीन लिया, मैं आपके बेटे से प्यार नहीं करूंगी। मैंने कुछ पाने की वो आग खो दी, वो उत्साह, लक्ष्य सब खत्म हो गया, लेकिन जिस ईश्वर ने हमें बनाया है, वही हमारे बनाए बैरियर्स से हमें बाहर भी निकालता है।'












Click it and Unblock the Notifications