कौन हैं 'सीता' दीपिका चिखलिया के पति हेमंत टोपीवाला? जिसकी वजह से एक्ट्रेस हुईं सोशल मीडिया पर ट्रोल
Dipika Chikhlia: मशहूर टेलीविजन शो रामायण में माता सीता के किरदार से फेमस हुई दीपिका चिखलिया को आज भी काफी पसंद किया जाता है। एक वक्त था जब उन्हें माता-सीता समझकर लोग पूजा करते हैं। इस शो से दीपिका चिखलिया को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। यही वजह है कि एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तमाम फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं। वहीं फैंस भी उनके हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति के साथ एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसकी वजह से फैंस उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

दीपिका की इस वायरल वीडियो की बात करें तो, उसमें वह अपने पति हेमंत टोपीवाला के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अपने पति की गोद में बैठी हुई दिखीं। जबकि अगले में दोनों एक दूसरे के साथ हंसते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो कपल की शादी की सालगिरह का है। वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने अपने पति के लिए एक नोट लिखा, 'हमारे लिए ख़ुशी की बात है कि आप मेरी जिंदगी की चट्टान हैं, आपको पाकर धन्य हो गई।' यहां देखें पूरा वीडियो
कौन हैं हेमंत टोपीवाला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका चिखलिया की हेमंत टोपीवाला से 23 नवंबर 1991 को शादी हुई थी। वह पेशे से एक बिजनेसमेन हैं। उनकी कंपनी का नाम -'श्रृंगार बिंदी' है। जो कि, एक कॉस्मेटिक ब्रांड है। बता दें कि दीपिका और हेमंत की शादी को 32 साल हो चुके हैं। उनकी दो बेटियां भी हैं जिनका नाम जूही और निधि है।












Click it and Unblock the Notifications