एक्स ब्वॉयफ्रेंड की बात करते-करते रो पड़ीं देवोलीना, बहने लगे आंसू, देखें Video
मुंबई, 03 नवंबर: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपने पिछले रिलेशनशिप को याद करते हुए रो पड़ीं। देवोलीना अपने एक्स बॉयफ्रेंड का जिक्र करते हुए भावुक हो गईं। 'लेडीज वर्सेज जेंटलमेन' के सीजन 2 में देवोलीना अपने पुराने रिश्तों के बारे में बात करते हुए टूटी हुईं नजर आई। हालांकि इससे पहले के एक प्रोमो में जब वह इमोशनल नजर आई थीं तो इसकी वजह सामने नहीं आई थी, लेकिन हाल ही में सामने आए नए वीडियो में इसकी वजह सामने आई है।

होस्ट रितेश देशमुख ने पूछा ये सवाल
दरअसल, फ्लिपकार्ट के शो लेडीज वर्सेज जैंटलमैन सीजन 2 में देवीलीना भट्टाचार्जी के साथ जैस्मिन भसीन थी तो दूसरी तरफ टेरेंस लुईस और जय भानुशाली थे। इस दौरान शो के होस्ट रितेश देशमुख ने सवाल पूछा कि कितने प्रतिशत लोग ये मानते हैं कि रिलेशनशिप के लिए कमिट करने के बाद महिलाओं से ज्यादा पुरुष वादाखिलाफी करते हैं?

'मेरे लिए तो ये सवाल ही गलत है'
इस सवाल का जवाब देते हुए देवोलीना और जैस्मीन भसीन ने 50 प्रतिशत अनुमान लगाया, तो वहीं दूसरी तरफ अपोजिट पैनल में खड़े टेरेंस लुईस और जय भानुशाली ने 60 फीसदी उत्तर दिया। इसके बाद देवोलीना ने कहा, 'मेरे लिए तो ये सवाल ही गलत है, क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि लड़के पहली बात तो कमिटमेंट ही नहीं देते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'अगर गलती से दे भी दिया, तो उसके बाद तो अभी तो कैसे भी जान बचाओ, मतलब जान बचाओ।'

शो में रो पड़ीं टीवी एक्ट्रेस देवोलीना
उनके इस जवाब के बाद टेरेंस ने देवोलीना से पूछा कि क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है, जिसका जवाब देते हुए देवोलीना ने कहा कि मेरे साथ एक हुआ है। मैं उस रिश्ते में लगभग छह-सात साल से थी। थोड़ा रुकने के बाद वो कहती हैं कि नहीं, नहीं, मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहती। और फिर थोड़ी मायूस होने के बाद रोने लगती है। और फिर ब्रेक लेने के लिए कहती हैं।

रूमाल से अपने आंसू पोंछते आईं नजर
ऐसा होने के बाद देवोलीना ने एक लंबी सांस लेती हैं, थोड़ा पानी पीती हैं और एक रूमाल से अपने आंसू पोंछते हुए नजर आती हैं। इन सब के बीच को-होस्ट जेनेलिया डिसूजा परेशान होती हुईं उनके पास जाती हैं और पूछती है कि तुम ठीक हों? यूट्यूब वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस ने देवोलीना पर प्यार बरसाया। एक ने लिखा, "देवो, यार क्राई मत करो।' वहीं कई लोगों ने उन्हें 'मजबूत रहने' के लिए भी कहा।

अगले साल तक शादी की प्लानिंग कर रही देवो
आपको बता दें कि देवोलीना ने दावा किया कि वह इस साल की शुरुआत में एक रिश्ते में हैं, लेकिन उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड की पहचान नहीं बताई क्योंकि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं। उनके मुताबिक वे अगले साल तक शादी के बंधन में बंधने की भी तैयारी कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications