Chhavi Mittal: कैंसर के बाद इस बीमारी का शिकार हुईं छवि मित्तल, बोलीं- मुझे सांस लेने में होता है दर्द

टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल कैंसर से पूरी तरह ठीक होने के बाद अब नई बीमारी से जंग लड़ रही हैं। इस बीमारी की वजह से उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसका खुलासा एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में किया।

Chhavi Mittal Health Challenge: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस छवि मित्तल साल 2022 से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने इस बीमारी से जंग जीत ली। अब इसके बाद छवि मित्तल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक नई बीमारी का खुलासा किया। जिसकी वजह से उनके फैंस को चिंता सताने लगी।

छवि मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि, वह फिलहाल कोस्टोकोंड्राइटिस से जूझ रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इस बीमारी की वजह से उन्हें किस तरह की दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। एक्ट्रेस ने अपने जिम की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि, ये ऐसी बीमारी है जिससे छाती की पसली में चोट लग जाती है।

Chhavi Mittal

छवि मित्तल ने पोस्ट कर लिखा, 'नई वाली बीमारी लाई हूं मार्केट में। इसका नाम है 'कोस्टोकोनड्राइटिस'। फैंसी है ना? सका कारण हो सकता है रेडिएशन या फिर ऑस्टियोपेनिया का जो मैंने इंजेक्शन लिया था, उसकी वजह से भी यह हो सकता है। यह बीमारी मुझे कुछ दिनों पहले हुई थी मुझे सांस लेते समय, या अपने हाथ, या बांह का उपयोग करते समय, या लेटते समय, या बैठते समय, या हंसते समय या लगभग हर चीज में दर्द होता है।'

छवि ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं हमेशा पॉजिटिव नहीं होती हूं। लेकिन कभी-कभी इन वजहों से ही नेगेटिव हो जाती हूं। इसलिए अपनी छाती को हाथों से पकड़कर मैं जिम गई। हम सभी गिरते हैं, पर क्या हम सभी दोबारा उठते हैं? मैं तो उठती हूं। मैं जानती हूं कि आप सब भी किसी ने किसी तकलीफ से गुजर रहे हैं। लेकिन आप अकेले नहीं हैं। खैर ये वक्त भी गुजर जाएगा।'

फिलहाल एक्ट्रेस का यह पोस्ट देखकर फैंस को उनकी चिंता सताने लगी। एक यूजर ने लिखा, 'आप इंस्पिरेशन हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप पर हमें गर्व है, और आपके लिए प्रार्थना करेंगे।' फिलहाल एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखकर फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि, छवि मित्तल का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+