'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पिता शशिकांत लोखंडे का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट पर किया जाएगा।

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ता शशिकांत लोखंडे (Shashikant Lokhande) निवार (12 अगस्त) को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज (13 अगस्त) को सुबह 11 बजे ओशिवारा श्मशान घाट पर किया जाएगा। टीवी एक्ट्रेस के पिता पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। शनिवार को उन्होंने 68 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस के इंटरफेस अपार्टमेंट के पिता के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

फिलहाल अंकिता के पिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं पाया है। वहीं पिता की मौत को लेकर अंकिता और उनके पति विक्की जैन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले फादर्स डे पर अंकिता ने एक सोशल मीडियो पोस्ट के जरिए अपने पिता शशिकांत को बधाई दी थी।

Ankita Lokhande father passes away

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पवित्र रिश्ता (Pavitra Rishta) फेम अंकिता ने एक भावुक पोस्ट में लिखा, "मेरे पहले हीरो मेरे डैडी को फादर्स डे की शुभकामनाएं। मैं आपके लिए जो महसूस करता हूं उसे व्यक्त नहीं कर सकता, लेकिन मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं सारा.. जब मैं बच्चा था तो मैंने आपको कई चीजों के लिए संघर्ष करते देखा था लेकिन आपने यह सुनिश्चित किया।"

उन्होंने आगे लिखा, "आपके बच्चे ऐसा नहीं करते.. आपने हमेशा मुझे उड़ने के लिए पंख दिए और मुझे वह करने को कहा जो मैं बनना चाहता था.. मैं जो कुछ भी हूं यह आपका समर्थन और ताकत है.. मुझे याद है जब मैंने मुंबई में अपनी यात्रा शुरू की थी और कभी-कभी जब मेरे पास देने के लिए कोई किराया नहीं होता था.. तो चाहे आपके जीवन में कुछ भी चल रहा हो, आपने वह सब कर दिखाया, क्योंकि आपने मेरे सपनों पर विश्वास किया था.. मैं हमेशा आपकी आभारी रहूंगी और आपको पाकर धन्य हो जाऊंगी पा.. तुम्हें अपने स्वास्थ्य के साथ संघर्ष करते हुए देखा है, लेकिन तुम्हारी दृढ़ इच्छाशक्ति जो मैंने उस समय देखी वह कुछ और थी और उस दौरान तुम्हारे मुस्कुराते चेहरे ने हम सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुझे आपकी बेटी होने पर बहुत गर्व है.. तुम्हें प्यार करती हूं पापा हमेशा और हमेशा के लिए। हैप्पी फादर्स डे पा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+