Ashish Kapoor Arrested: टीवी एक्‍टर आशीष कपूर को रेप के आरोप में हुए अरेस्‍ट, इंस्‍टाग्राम पर दोस्‍ती और फिर?

Ashish Kapoor Arrested: दिल्‍ली पुलिस ने टीवी के मशहूर एक्‍टर आशीष कपूर को बलात्कार के आरोप में पुणे से गिरफ्तार किया है। उन पर एक महिला ने बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला अगस्त 2025 के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान हुई घटना से जुड़ा है।

एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान कपूर ने वॉशरूम के भीतर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इस गिरफ्तारी से मनोरंजन जगत में हलचल मच गई है और सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Ashish Kapoor Arrested

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बनथिया ने पुष्टि की कि कपूर को बुधवार को पुणे से गिरफ्तार किया गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पहले गोवा, फिर पुणे में आरोपी की गतिविधियों पर नज़र रखी, दोनों जगहों पर टीमें भेजी गईं और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इंस्‍टाग्राम पर हुई थी एक्‍टर से दोस्‍ती

पुलिस के अनुसार, पीड़िता और 'सात फेरे' फेम अभिनेता आशीष कपूर की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर मुलाकातें शुरू हुईं। अगस्त 2025 के दूसरे हफ्ते में दिल्ली के एक घर में पार्टी रखी गई, जिसमें आशीष कपूर अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे।

एक्‍टर और उसके दोस्‍तों ने किया यौन उत्‍पीड़न

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आशीष कपूर, उनके दोस्त जिन्होंने पार्टी की मेजबानी की थी और दो अज्ञात पुरुषों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। उसने यह भी दावा किया कि एक महिला ने उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

पीड़िता का आरोप: वॉशरूम में हुई घटना

एफआईआर में दर्ज बयान के अनुसार, पार्टी के दौरान पीड़िता वॉशरूम गई, जहां आशीष कपूर पहले से मौजूद थे। पीड़िता का आरोप है कि वहीं पर कपूर ने उसके साथ जबरदस्ती की। उसने यह भी दावा किया कि घटना के दौरान वीडियोग्राफी भी की गई, हालांकि पुलिस को अब तक ऐसा कोई वीडियो सबूत नहीं मिला है।

दोस्तों पर पहले लगाया आरोप, बाद में बदल दिया बयान

शुरुआत में दर्ज एफआईआर में आशीष कपूर, उनके एक दोस्त, दोस्त की पत्नी और दो अन्य अज्ञात लोगों के नाम शामिल थे। हालांकि, बाद में पीड़िता ने अपना बयान बदलते हुए कहा कि केवल आशीष कपूर ने ही उसके साथ बलात्कार किया। इस बदलाव के बाद जांच का फोकस अब पूरी तरह आशीष कपूर पर केंद्रित हो गया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि घटना का वीडियो बनाया गया था, लेकिन पुलिस की अब तक की जांच में कोई वीडियो नहीं मिला है।

पिटाई का भी आरोप

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह वॉशरूम से बाहर निकली, तो आशीष कपूर के दोस्त की पत्नी ने उसकी पिटाई की। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पार्टी के बाद तनाव की स्थिति बनी और उसी वक्त आशीष कपूर के दोस्त की पत्नी ने ही पीसीआर कॉल कर पुलिस को बुलाया था।

पुलिस को सीसीटीवी में मिला ये फुटेज

11 अगस्त को कपूर, उनके दोस्त, दोस्त की पत्नी और दो अज्ञात पुरुषों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। 21 अगस्त को कपूर के दोस्त और उनकी पत्नी को अग्रिम जमानत मिल गई थी। सुनवाई के दौरान पीड़िता मौजूद थी, हालांकि उसके बयानों में कपूर के दोस्त का नाम शामिल नहीं था। जांच अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के विश्लेषण से पता चला है कि पार्टी के दौरान पीड़िता और कपूर वॉशरूम में घुसे थे।

पुणे में पुलिस ने आशीष कपूर को किया अरेस्‍ट

दिल्ली पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए आशीष कपूर को पुणे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें दिल्ली लाकर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल और इलेक्ट्रॉनिक सबूत इकट्ठा करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान कोर्ट में धारा 164 CrPC के तहत दर्ज कराए जाएंगे।

पुलिस पार्टी में मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ करेगी। कथित वीडियोग्राफी की जांच के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए जा सकते हैं। आशीष कपूर से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि पार्टी में और कौन-कौन मौजूद था और क्या हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+