'उसने सिर्फ फायदा उठाया, नहीं देखूंगा कभी चेहरा', मौनी रॉय पर भड़के टीवी के फेमस एक्टर

मुंबई, 18 सितंबर: टीवी इंडस्ट्री की 'नागिन' मौनी रॉय आज फिल्मों ने अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। टीवी से बॉलीवुड का सफर तय कर एक अच्छा मुकाम हासिल करने वाली एक्ट्रेस पर उनके करीबी दोस्त ने बड़ा आरोप लगाया हैं। मौनी के अजीज दोस्त रहे सिंगर-एक्टर अमित टंडन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि वो अब कभी मौनी की शक्ल तक देखा पसंद नहीं करते। आखिर क्या है अमित टंडन के मौनी से खफा होने की वजह, जानिए पूरा माजरा...

एक्टर ने मौनी रॉय को कहा मतलबी

एक्टर ने मौनी रॉय को कहा मतलबी

भले ही मौनी रॉय इन दिनों अपने करियर की सबसे टॉप पर हो, लेकिन अमित टंडन ने मौनी की खिंचाई करते हुए उन्हें मतलबी कह डाला। टीवी के चर्चित एक्टर में से एक अमित टंडन ने हाल ही में मौनी पर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने उनकी पत्नी रूबी टंडन को यूज किया और जब अपना काम होने पर उन्हें उस मुश्किल घड़ी में छोड़ दिया, जब रूबी को मौनी की जरूरत थी। अमित ने यहा तक कहा कि वो अब मौनी को फ्यूचर में कभी माफ नहीं करेंगे और उनकी शक्ल तक देखना नहीं चाहते।

'ये वो मौनी नहीं, जिसे हम जानते थे'

'ये वो मौनी नहीं, जिसे हम जानते थे'

ईटाइम्स से बात करते हुए अमित टंडन ने कहा कि मौनी रॉय कौन ... मुझे पता है कि मेरी पत्नी रूबी ऐसा नहीं कहेगी, लेकिन इसने उसके साथ बहुत कुछ किया है। मुझे नहीं लगता कि मैं फिर कभी मौनी रॉय का चेहरा देखना चाहता हूं। उस लड़की ने मेरी पत्नी का इस्तेमाल किया। हमने सोचा था कि वह असली थी, लेकिन जब रूबी मुसीबत में थी तो मौनी ने उसका साथ छोड़ दिया। जैसे लोगों के चेहरे बदलते हैं, वैसे ही हुआ। हम मौनी रॉय का एक नया चेहरा देख रहे हैं। यह नहीं है जिस मौनी को हम जानते थे।

मौनी के लिए रूबी से अमित ने कही बड़ी बात

मौनी के लिए रूबी से अमित ने कही बड़ी बात

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अमित ने कहा कि हमने उसे एक सच्चे इंसान के रूप में माना, उसने रूबी की आत्मा को चोट पहुंचाई है। मौनी रॉय, आपने रूबी को तब छोड़ दिया जब वह शून्य पर थी, आज वह पहले से बड़ी है। रूबी सभी के लिए बहुत कुछ करेगी, वह बहुत निस्वार्थ है। वह अपना खाना खुद कुर्बान कर देगी। हमारी तरफ से मौनी रॉय के लिए कोई माफी नहीं है। मैंने रूबी से कहा है कि अगर वह कभी भी अपनी लाइफ में उसको वापस स्वीकार करती है, तो मैं उसके आसपास नहीं रहूंगा।

क्या है पूरा मामला जानिए

क्या है पूरा मामला जानिए

अमित टंडन ने साल 2007 में स्किन स्पेशलिस्ट (डरमेटॉलजिस्ट) रूबी से शादी की थी। दोनों के एक बेटी है, जिसका नाम जियाना है। साल 2017 में वे अलग हो गए थे, लेकिन 2019 में सुलह हो गई थी। 2017 में दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण (DHA) ने कुछ सरकारी अधिकारियों को धमकी देने के आरोप में रूबी को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद रूबी ने दुबई की अल रफा जेल में 10 महीने बिताए थे। उस वक्त उन्होंने सभी से मदद मांगी, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं किया। रूबी जनवरी 2019 में भारत लौट आई थी। रूबी और मॉनी काफी क्लोज फ्रेड थीं।

रूबी की क्लाइंट के साथ बेस्ट फ्रेंड थी मौनी

रूबी की क्लाइंट के साथ बेस्ट फ्रेंड थी मौनी

एक इंटरव्यू में रूबी ने खुलासा करते हुए बताया कि मौनी अक्सर उनके क्लिनिक पर आया करती थीं। मौनी उनकी क्लाइंट के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड भी बन गई। इसी के कारण उसकी अमित से भी दोस्ती हो गई, लेकिन जब रूबी दुबई से सजा काटकर मुंबई आई तो मौनी पूरी तरह से बदल गई और उसने रूबी से दूरी बना ली।

 टीवी के सबसे चेहते एक्टर में से एक अमित

टीवी के सबसे चेहते एक्टर में से एक अमित

बता दें कि अमित टंडन टीवी के सबसे चेहते एक्टर में से एक हैं। उन्होंने 'इंडियन आइडल' में हिस्सा लेने के बाद अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 'कैसा ये प्यार है' में पृथ्वी बोस और 'दिल मिल गए' में डॉ. अभिमन्यु मोदी से पहचान मिली थी। उन्होंने जो जीता वही सुपरस्टार और जरा नचके दिखा जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+