'शीजान मेरी जिंदगी में वापस चाहिए', सुसाइड से पहले Tunisha Sharma ने मां को बताया था दिल का हाल
तुनिषा शर्मा की मां ने बताया कि सुसाइड करने से पहले एक्ट्रेस ने उनको कॉल कर अपने दिल का हाल बताया था। वह ब्रेकअप की वजह से काफी परेशान थी।
Tunisha Sharma Case: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड ने हर तरफ हलचल पैदा कर दी है। 24 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस ने टीवी सेट पर फांसी लगा ली थी। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस का अभिनेता शीजान मोहम्मद खान संग ब्रेकअप हुआ था। जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया। इस बीच एक्ट्रेस की मां ने खुलासा किया कि, सुसाइड से एक दिन पहले तनुषा ने उन्हें कॉल किया था और अपना दर्द जाहिर किया था।

सुसाइड से पहले तुनिषा ने किया था मां को कॉल
तुनिषा की मां ने बताया कि, एक्ट्रेस ब्रेकअप की वजह से काफी परेशान थीं। सुसाइड से 15 दिन पहले ही तुनिषा और शीजान का ब्रेकअप हो चुका था। मरने से एक दिन पहले तुनिषा ने अपनी मां से बातचीत में शीजान के लिए अपनी तड़प जाहिर की थी। मां ने कहा कि, मुझे तुनिषा ने कहा था आपको मुझे सारी बातें बतानी है।

'शीजान मेरी जिंदगी में वापस चाहिए'
तुनिषा ने सुसाइड से पहले अपनी मां से कहा था कि, 'मां मेरे दिल में एक बात है जो आपको बतानी है। मां मुझे शीजान वापस चाहिए। मैं चाहती हूं कि वो फिर से मेरी जिंदगी में लौट आए, लेकिन वो मेरी बात सुनने को राजी ही नहीं है, क्या मां आप एक बार शीजान से इस बारे में बात करेंगी'।

तुनिषा मां ने किया शीजान को फोन
तुनिषा के अनुरोध करने के बाद मां ने शीजान से बात की थी और उन्हें तुनिषा की जिंदगी में वापस आने को कहा था। लेकिन, शीजान फैसला कर चुके थे कि, वह अब तुनिषा की जिंदगी में वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने तुनिषा की मां को साफ मना कर दिया था और उनसे कहा था कि, तुनिषा अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाए।

मां ने शीजान पर लगाया धोखा देने का आरोप
तुनिषा की मां ने यहां तक कि शीजान की मां से इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि, अगर इस तरह ही शीजान को ब्रेकअप करना था तो वह तुनिषा की जिंदगी में आए ही क्यों। तुनिषा की मां ने शीजान पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा था कि, शीजान ने तुनिषा की जिंदगी खराब कर दी है।

पहले भी तुनिषा ने की सुसाइड करने की कोशिश
तुनिषा की मां के इन आरोपों के आधार पर शीजान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल शीजान से लगातार पूछताछ की जा रही है। एक्टर का फिलहाल फोन जब्त कर लिया गया है। आरोपी का कहना है कि, इससे पहले भी तुनिषा ने सुसाइड करने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें बचा लिया था। इसकी जानकारी एक्ट्रेस की मां भी दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications