'शीजान ने डाला था धर्म परिवर्तन का दबाव...', तुनिषा शर्मा ने मां से कही थी ये बात, मामा पवन शर्मा का बड़ा दावा

Description तुनिषा के मामा पवन शर्मा ने तुनिषा सुसाइड केस से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। साथ ही उन्होंने शीजान खान और उनके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Tunisha Sharma Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा केस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जहां एक तरफ तुनिषा की मां ने आरोपी शीजान खान के परिवार वालों पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया। तो वहीं शीजान खान के परिवार वालों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मां पर पलटवार किया था। उनका कहना था कि, तुनिषा और उनकी मां के बीच अच्छे संबंध नहीं थे। इस बीच अब तुनिषा शर्मा के मामा ने तुनिषा सुसाइड केस से जुड़े अहम खुलासे किए हैं।

तुनिषा शर्मा के मामा का बड़ा दावा

तुनिषा शर्मा के मामा का बड़ा दावा

बता दें कि, बीते साल 24 दिसंबर को तुनिषा शर्मा का निधन हो गया था। इस केस में मुंबई पुलिस लगातार जांच कर रही है। जांच में धीरे-धीरे नए एंगल सामने आ रहे हैं। तुनिषा शर्मा की मां ने आरोप लगाया था कि, तुनिषा पर धर्म बदलने के लिए दबाव डाला गया था। अब एक्ट्रेस के मामा पवन शर्मा ने कहा है कि, 'शीजान खान धर्म परिवर्तन के लिए तुनिषा शर्मा पर लगातार प्रेशर बना रहा था'।

शीजान ने किया था इस्लाम का दबाव

शीजान ने किया था इस्लाम का दबाव

शीजान के परिवार वालों ने इस बात का खंडन किया है कि उन लोगों ने तुनिषा पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था। अब दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में तुनिषा शर्मा के मामा ने कहा कि, ये बात तुनिषा ने अपनी मां के साथ शेयर की थी। उस वक्त उसके व्यवहार में भी कई तरह के बदलाव देखे गए थे।

तुनिषा ने की थी मां से बातचीत

तुनिषा ने की थी मां से बातचीत

मामा ने बातचीत के दौरान आगे बताया कि, 'ये बात सिर्फ मैं या उसकी मां नहीं कह रहे हैं बल्कि जिस टीवी शो में तुनिषा काम कर रही थी वहां के लोग, उसका ड्राइवर समेत सभी लोग इस बात को सही बता रहे हैं। पुलिस इन सभी बातों की जांच कर रही है और जांच में जो भी बातें सामने आएंगीं, हम उन सभी बातों का समर्थन करेंगे'।

मां से नहीं थे संबंध खराब

मां से नहीं थे संबंध खराब

शीजान के परिवार वालों का कहना है कि वनिता शर्मा बेटी तुनिषा का मानसिक शोषण करती थीं। इस बात का खंडन करते हुए तुनिषा के मामा ने कहा कि, 'ऐसा कुछ भी नहीं है बल्कि तुनिषा अपनी मां के बेहद करीभ थीं और वह उनसे सब कुछ शेयर करती थी। इसकी पुष्टि करने के लिए चाहे तो आप उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी देख सकते हो'।

शीजान के वकील ने किया था दावा

शीजान के वकील ने किया था दावा

शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था, "यह संजीव कौशल और तुनिशा की मां थी जो कि तुनिषा पर हावी और नियंत्रित थी। लॉकडाउन के बाद, तुनिशा की माँ और कौशल ने अभिनेत्री को चंडीगढ़ जाने के लिए मजबूर किया और जब उसने इनकार कर दिया, तो वनिता ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और उसका गला घोंटने की भी कोशिश की। तुनिषा ने यह सब उस शो के निर्देशक के साथ साझा किया था, जिसका वह तब हिस्सा थीं"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+