'तुनिषा शर्मा के अलावा शीजान खान की एक और थी सीक्रेट गर्लफ्रैंड', पुराने वॉट्सऐप चैट पुलिस को डिलीट मिले
वालिव पुलिस ने खुलासा किया है कि तुनिशा शर्मा के साथ उसके लवर शीजान खान की एक और गर्लफ्रेंड थी। शिजान ने तुनिशा शर्मा के साथ अपने पुराने सारे वाट्स अप चैट डिलीट कर दिए थे।

टेलीविजन एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा केस में वालिव पुलिस एक बाद एक खुलासे कर रही है। वहीं बुधवार को पुलिस को इस केस में कुछ सनसनीखेज बातों का पता चला है। वालिव पुलिस ने खुलासा किया है कि तुनिशा शर्मा के अलावा उसके लवर शीजान खान की एक और गर्लफ्रेंड थी जो कि मुंबई की रहने वाली है। पुलिस पूछताछ के लिए शीजान की दूसरी प्रेमिका को भी बुला सकती है। वहीं पुलिस ने बताया कि शिजान ने तुनिशा शर्मा के साथ अपने पुराने सारे वाट्स अप चैट डिलीट कर दिए थे।
चैट हिस्ट्री को दोबारा हासिल करने की पुलिस कर रही कवायद
वालिव पुलिस ने शीजान खान का व्हाट्सएप एक्सेस करवा सकती है इसकी पुष्टि की है। शीजान ने तुनिशा के साथ वाट्अप पर हुई सभी पुरानी चैट को फोन से डिलीट कर दिया गया था। हालांकि पुलिस अभी जाती है, तो टीम उस चैट हिस्ट्री को दोबारा हासिल कर लेगी। जिसे शीजान ने अपने फोन से डिलीट कर दिया था। हालांकि, टीम का फोकस शीजान खान को तीन से चार दिन की रिमांड बढ़ाने पर है।
मौत के पहने तुनिशा से क्या बात हुई?
वालीव पुलिस ने शीजान से सात घंटे की लंबी पूछताछ की जिसे कैमरे में रिकॉर्ड किया। हालांकि आत्महत्या से पहले तुनिशा के साथ दोपहर के तीन बजे की उसकी क्या बात हुई इसका खुलासा उसने नहीं किया। पुलिस ने दावा किया कि शीजान अपना बयान बदल रहा है उसने अब कहा है कि उसने अपने करियर से संबंधित कारणों से उन्होंने तुनिषा से नाता तोड़ लिया। उन्होंने पहले उम्र का फासला और धार्मिक मतभेदों को उनके अलग होने के कारण बताया था।
तुनिषा शर्मा ने सेट पर फांसी लगाकर दे दी थी जान
बता दें 20 वर्षीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने शनिवार को वसई इलाके में टीवी धारावाहिक 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर जब शो की शूटिंग चल रही थी तब कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। वह सेट के ड्रेसिंग रूम में रस्सी से लटकी मिली थी। तुनिषा के को-एक्टर और उसके प्रेमी शीजान खान को रविवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें चार दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications