Tunisha Sharma के सुसाइड केस में आया नया मोड़, मां ने बताया किस सदमे से जूझ रही थी एक्ट्रेस
तुनिषा शर्मा की मौत के बाद अभिनेत्री की मां ने उनके एंग्जायटी अटैक को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, डॉक्टरों ने परिवार को क्या सलाह दी थी।
Tunisha Sharma Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। 24 दिसंबर को मेकअप रूम में उनकी लाश लटकी हुई पाई गई। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस डिप्रेशन का शिकार थीं। मौत से 10 दिन पहले ही एक्ट्रेस का अभिनेता शीजान खान संग ब्रेकअप हुआ था। अब जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ रही है केस में लगातार अलग-अलग एंगल निकलकर आ रहे हैं। इस बीच तुनिषा की मां ने एक बड़ा खुलासा किया है।

तुनिषा शर्मा की मां का बड़ा खुलासा
टेलीविजन स्टार तुनिषा शर्मा 24 दिसंबर को एक मेकअप रूम में लटकी पाई गई थीं। उनकी मौत के बाद, मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने उनके सह-अभिनेता और प्रेमी शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। तुनिषा की मां वनिता ने अपनी बेटी के को-स्टार शीजान मोहम्मद खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। अब एक्ट्रेस की मां ने एक और बड़ा खुलासा किया है।

15 दिनों से मानसिक तनाव से जूझ रही थी तुनिषा
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान, तुनिषा की मां ने जानकारी देते हुए बताया कि, कैसे अपने को-स्टार शीजान मोहम्मद खान के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद तुनिषा खुश रहती थीं। लेकिन, बीते 15 दिनों से उसे लगातार मानसिक तनाव के चलते एंग्जायटी अटैक हो रहे थे। यह तनाव शीजान खान से टूटे रिश्ते की वजह था।

डॉक्टरों ने दी थी ये सलाह
तुनिषा की मां ने आगे बताया कि, एंग्जायटी अटैक के चलते मौत से 10 दिन पहले उन्होंने तुनिषा को अस्पताल में भर्ती करवाया था। जब वह अस्पताल से डिस्चार्ज हुई तो, डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी थी कि, परिवार को तुनिषा की सेहत का खास ख्याल रखना पड़ेगा उसे किसी भी तरह के मानसिक तनाव से दूर रखना होगा।

27 दिसंबर को होगा अंतिम संस्कार
इंडिया टूडे से बातचीत के दौरान तुनिषा के रिश्तेदर ने बताया कि, एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को किया जाएगा। क्योंकि, उनके कुछ रिश्तेदार इंग्लैंड से 27 दिसंबर को भारत पहुंचेंगे। इसलिए उनके आने के बाद ही संस्कार की आखिरी विधि की जाएंगी। बता दें कि, उनको अंतिम विदाई देने के लिए टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स पहुंचेंगे।

शीजान से हो रही मामले की जांच
हालांकि इस केस को लेकर मुंबई पुलिस हर एक पहलू पर जांच कर रही है। तुनिषा के ब्वयफ्रेंड शीजान खान से लगातार मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल शीजान खान का उन्होंने फोन जब्त कर लिया है। मीडिया द्वारा जारी की गई कईं रिपोर्ट में बताया गया है कि, सुसाइड से पहले तुनिषा और शीजान के बीच मेकअप रूम में कुछ कहा सुनी हुई थी। जिसके बाद तुनिषा ने सुसाइड जैसा कदम उठाया।












Click it and Unblock the Notifications