तुनिषा की मां का दावा, शीजान ने मेरी बेटी को थप्पड़ मारा, आखिर क्यों नहीं बुलाई एंबुलेंस, ये हत्या हो सकती है

तुनिषा शर्मा की मां ने पहली बार मीडिया के सामने आकर शीजान खान के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. उहोंने कहा कि शीजान का अफेयर दूसरी लड़की के साथ चल रहा था

tunisha sharma

Tunisha Sharma Case: अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत के बाद पहली बार उनका परिवार मीडिया के सामने आया और तुनिषा के ब्वॉयफ्रैंड व साथी कलाकार शीजान खान के खिलाफ कई बड़े और सनसनीखेज आरोप लगाए। तुनिषा शर्मा की मां वनिता शर्मा ने आरोप लगाया कि शीजान ने मेरी बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था, जबतक शीजान खान को सजा नहीं मिल जाती है मैं शांत नहीं बैठूंगी। यही नहीं तुनिषा के मां ने आरोप लगाया कि जीशान ने कमरे से खुद तुनिषा को लेकर आया, उसने एंबुलेंस को नहीं बुलाया।

तुनिषा को धोखा दे रहा था शीजान

तुनिषा को धोखा दे रहा था शीजान

वनिथा शर्मा ने बताया कि तुनिषा ने शीजान का एक बार फोन चेक किया था और तब उसे पता चला कि शीजान उसके साथ धोखेबाजी कर रहा है। जब तुनिषा ने इस बारे में शीजान से पूछा तो उसने उसे थप्पड़ मार दिया। मेरी बेटी को किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। मैं शीजान को छोड़ूंगी नहीं। मेरी बेटी गई है, मैं अब अकेली हो गई हूं। गौर करने वाली बात है कि तुनिषा ने कुछ दिन पहले टीवी सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद पुलिस ने शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया था।

यह हत्या हो सकती है

यह हत्या हो सकती है

तुनिषा की मां ने कहा कि मेरी बेटी ने मुझे बताया था कि शीजान सेट पर ड्रग्स लेता है। तुनिषा के बर्ताव में भी बदलाव आ रहे थे। शीजान ने मेरी बेटी को धर्म बदलने का दबाव बनाया था। यही नहीं तुनिषा ने अपने इंस्टाग्राम पर उस सुबह एक पोस्ट किया था, उसके बाद क्या हमे इस बारे में कुछ नहीं पता। यही नहीं वनिता शर्मा ने आरोप लगाया है कि शीजान कमरे से बाहर लेकर आया, लेकिन उसने एंबुलेंस नहीं बुलाई। यह हत्या हो सकती है। शीजान ने मेरी बेटी को जबरन हिजाब पहनने का दबाव डाला था।

मौत के एक दिन पहले सेट पर गईं थी मां

मौत के एक दिन पहले सेट पर गईं थी मां

मीडिया के सामने आकर तुनिषा की मां ने कहा कि मैं तुनिषा की मौत से एक दिन पहले उसके सेट पर गई थी, मैंने शीजान से उसके दूसरे अफेयर के बारे में पूछा था। शीजान और उसके परिवार ने मेरी बेटी का गलत फायदा उठाया है। गौर करने वाली बात है कि तुनिषा की मौत के बाद पुलिस ने दर्जनों लोगों के बयान दर्ज किए हैं। तुनिषा की मौत के अगले ही दिन शीजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

आत्महत्या से पहले हुई थी बहस

आत्महत्या से पहले हुई थी बहस

पुलिस ने कोर्ट में बताया कि जिस दिन तुनिषा ने आत्महत्या की थी उससे पहले तुनिषा और शीजान के बीच 15 मिनट की बात हुई थी। दोनों के बीच मेकअप रुम में यह बात हुई थी। इसके बाद दोनों ही काफी गुस्से में थे। पुलिस ने शीजान और तुनिषा के बीच 250 पन्नों की व्हाट्सएप चैट को भी रिकवर किया है। शीजान के फोन से रिकवर की गई इस चैट की पुलिस विस्तार से जांच करेगी। तुनिषा की मौत से 15 दिन पहले दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+