'शीजान ने बेटी को धोखा दिया, उसे यूज किया', मां ने बताया तुनिषा शर्मा के साथ क्या हुआ?

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा 24 दिसंबर को एक मेकअप रूम में लटकी पाई गई थीं। उनके निधन के बाद तुनिषा की मां ने उनके एंग्जायटी अटैक के बारे में बताया है।

Tunisha Sharma Mother

टेलीविजन एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने कथित तौर पर 24 दिसंबर को अपने टीवी शो के सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनकी मौत के बाद, मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने उनके को-एक्टर और प्रेमी शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है। तुनिषा की मां वनिता ने अपनी बेटी के को-स्टार शीजान मोहम्मद खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद शीजान खान को हिरासत में लिया गया और उन्हें 28 दिसंबर तक हिरासत में रखा जाएगा। अब तुनिषा शर्मा की मां ने कहा है कि शीजान खान ने उसकी बेटी को धोखा दिया था और उसका इस्तेमाल किया था।

'शीजान खान ने मेरी बेटी को धोखा दिया...'

'शीजान खान ने मेरी बेटी को धोखा दिया...'

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मां वनीता ने शीजान खान पर बेटी को धोखा देने और इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। तुनिषा की मां ने शीजान खान पर एफआईआर में लिखवाया है, तुनिषा और शीजान दोनों रिश्ते में थे, 15 दिनों पहले दोनों का ब्रेकअप हुआ था। ब्रेकअप के बाद ही तुनिषा और परेशान रहने लगी और ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हो गई।

शीजान ने किया था शादी करने का वादा

शीजान ने किया था शादी करने का वादा

एक वीडियो में तुनिषा की मां वनीता ने आरोप लगाया कि शीजान खान ने तुनिषा से शादी करने का वादा किया था। लेकिन फिर बाद में ब्रेकअप कर लिया था। तुनिषा की मां ने कहा, ''एक दूसरी लड़की के साथ रिश्ते में होने के बावजूद उसने तुनिशा के साथ संबंध बनाए रखा। उसने तीन-चार महीने तक उसका इस्तेमाल किया। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि शीजान ने गलत किया।''

'शीजान को सख्त सजा मिलनी चाहिए...'

'शीजान को सख्त सजा मिलनी चाहिए...'

तुनिषा की मां वनीता ने आगे कहा, ''मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि शीजान को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। मैंने अपना बच्चा खो दिया है।'' वनिता ने सोशल मीडिया पर तुनिषा शर्मा को समर्थन करने वाले लोगों को सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया अदा किया है।

डॉक्टर्स ने तुनिशा को स्ट्रेस न लेने की सलाह

डॉक्टर्स ने तुनिशा को स्ट्रेस न लेने की सलाह

तुनिषा की मां ने बेटी की मौत के बाद पुलिस को बताा कि उनकी बेटी शीजान खान के साथ रिलेशन में आने के बाद पिछले कई महीनों से काफी खुश थीं। मां ने यह भी बताया कि कैसे 15 दिन पहले ब्रेकअप के बाद तुनिषा शर्मा को पैनिक अटैक आने शुरू हो गए थे।

10 दिन पहले तुनिषा को करना पड़ा था अस्पताल में भर्ती

10 दिन पहले तुनिषा को करना पड़ा था अस्पताल में भर्ती

तुनिषा की मां ने खुलासा किया कि पिछले 15 से 10 दिनों में तुनिषा को कई बार पैनिक अटैक आए थे। लगभग 10 दिन पहले तुनिषा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जब उन्हें डिस्चार्ज किया गया तो डॉक्टरों ने परिवार के सदस्यों को तुनिषा का देखभाल करने और उन्हें किसी भी तरह का स्ट्रेस ना देने की हिदायत दी।

मेकअप रूम में शीजान और तुनिषा के बीच क्या हुआ था?

मेकअप रूम में शीजान और तुनिषा के बीच क्या हुआ था?

पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मेकअप रूम में आखिरी बार शीजान और तुनिषा के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उसी मेकअप रूम में फांसी लगाई। तुनिषा शर्मा के चाचा ने इंडिया टुडे से बात की और बताया कि एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार 26 दिसंबर के बजाय 27 दिसंबर को होगा।

जानिए तुनिषा शर्मा के बारे में?

जानिए तुनिषा शर्मा के बारे में?

तुनिषा शर्मा सबसे पहले बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फितूर और विद्या बालन की कहानी-2 में दिखाई दी थीं। तुनिषा शर्मा टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस थीं। इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभल्लाह, गायाब और शेर-ए-पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह जैसे शो का वह हिस्सा रह चुकी हैं।

Recommended Video

    Death Anniversary Of Teji Bachchan: मां को याद कर Amitabh Bachchan लिखी ये बात | वनइंडिया हिंदी*News

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+