'कई लड़कियों के संपर्क में थे शीजान', Tunisha Sharma के मामा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में हर रोज नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस के मामा ने शीजान-तुनिषा के रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

Tunisha-Sheezan: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने शुटिंग के दौरान तैयार होते वक्त रस्सी से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस सेट पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस ने तुनिषा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता शीजान खान को गिरफ्तार किया है। इस बीच अब इस केस से जुड़ी ऐसी जानकारी सामने आई है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।

शीजान खान को लेकर बड़ा खुलासा

शीजान खान को लेकर बड़ा खुलासा

दरअसल, तुनिषा की मौत की जानकारी मिलने के बाद उनकी मां ने अभिनेता शीजान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने शीजान खान को आईपीसी की धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया। अब शीजान से इस मामले में हर पहलू पर जांच हो रही है। इस बीच एक्ट्रेस के मामा ने शीजान खान को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया।

एकसाथ कईं लड़कियों से था संबंध

एकसाथ कईं लड़कियों से था संबंध

एएनआई की खबर के मुताबिक, अब तुनिषा केस में एक नया मोड़ आ गया है। खबर है कि, एक्ट्रेस के एक रिश्तेदार ने रविवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, इस आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान ने तुनिषा शर्मा के साथ रिलेशनशिप में होने के बावजूद कई लड़कियों के संपर्क में था। तुनिषा को इसकी जानकारी 16 दिसंबर को मिली जिससे वह काफी टूट गई थीं। उन्हें जैसे ही पता चला कि, शीजान उन्हें धोखा े रहा है वह डिप्रेशन में आ गई थीं।

शीजान ने तुनिषा को दिया धोखा

शीजान ने तुनिषा को दिया धोखा

तुनिषा ने इसके बारे में अपनी मां को भी बताया था। जिसके बाद उनकी मां ने शीजान से इस मामले में बातचीत की। उन्होंने शीजान से पूछा कि, उसने तुनिषा को अचानक क्यों छोड़ दिया। जब वह रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं था तो वो इतने क्यों करीब आया, यह सही नहीं था। यह सारी जानकारी अभिनेत्री के मामा पवन शर्मा ने दी है।

'मुझे मुंबई पुलिस पर पूरा यकीन'

'मुझे मुंबई पुलिस पर पूरा यकीन'

तुनिषा के मामा का कहना है कि, एक्ट्रेस के सुसाइड से पूरा परिवार काफी सदमे में है। हम सबको यकीन नहीं हो रहा कि, तुनिषा ऐसा कदम उठा सकती हैं और वह अब हमारे बीच नहीं रही। मैं उम्मीद करता हूं कि, इस मामले में मुंबई पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी और उसको कड़ी से कड़ी सजा देगी।

शीजान से पुलिस कर रही पूछताछ

शीजान से पुलिस कर रही पूछताछ

तुनिषा शर्मा की मौत की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अभिनेत्री का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। हालांकि जांच के दौरान एक्ट्रेस के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जिसकी वजह से इस मामले में सुसाइड और मर्डर दोनों पहलूओं पर जांच हो रही है। फिलहाल पुलिस ने शीजान का फोन जब्त कर लिया है और उनसे लगातार पूछताछ चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+