TMMTMTTM BO Collection Day 1: नहीं चला कार्तिक-अनन्या का जादू, ओपनिंग डे पर फिल्म हुई 'टाई-टाई फिश'

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 1: क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर तस्वीर कुछ और ही निकली।

फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का नहीं चला जादू
रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' के मजबूत प्रदर्शन के आगे ये फिल्म पहले ही दिन दबती नजर आई। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले जोरदार प्रमोशन किया गया था। सोशल मीडिया से लेकर ट्रेलर तक माहौल बनाने की पूरी कोशिश हुई थी लेकिन दर्शकों की भीड़ थिएटर तक नहीं पहुंच सकी।

TMMTMTTM Box Office

उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही कमाई

नतीजा ये रहा कि ओपनिंग डे पर फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई। फिल्म में कार्तिक आर्यन (रेहान) और अनन्या पांडे (रूमी) के किरदार में नजर आए हैं। दोनों की मुलाकात एक क्रूज ट्रिप के दौरान होती है, जहां दोस्ती प्यार में बदल जाती है और कहानी शादी के मोड़ तक पहुंचती है। हालांकि इसका अंजाम क्या होता है, इसके लिए दर्शकों को फिल्म देखनी होगी।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

-बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने भारत में पहले दिन लगभग 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें को मूवी ने पहले दिन करीब 9 करोड़ रुपये कमाए हैं।

-फिल्म के लिए 51 हजार टिकट पहले दिन बिके थे। वहीं 5276 शोज के लिए 1,13,705 टिकटों की प्री-बुकिंग हुई थी। आंकड़े बुरे नहीं कहे जा सकते लेकिन स्टार पावर के हिसाब से इन्हें शानदार भी नहीं माना जा रहा।

-अगर कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्मों से तुलना करें तो ये ओपनिंग और भी कमजोर नजर आती है। ऐसे में फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की शुरुआत फीकी साबित हुई है।

'धुरंधर' ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका

वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी हुई है। 25 दिसंबर 2025 को फिल्म ने करीब 26 करोड़ रुपये की कमाई की है जो कि कार्तिक-अनन्या की फिल्म से करीब 3.7 गुना ज्यादा है।

'इक्कीस' का टलना साबित हो सकता है सही फैसला

दिवंगत लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' जो पहले 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, अब 1 जनवरी 2026 को थिएटर्स में आएगी। मौजूदा हालात को देखते हुए ये फैसला सही माना जा रहा है क्योंकि 'धुरंधर' के आगे नई फिल्मों के लिए टिक पाना आसान नहीं दिख रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+