Aashiqui 3 से तृप्ति डिमरी नहीं हुई हैं बाहर, डायरेक्टर अनुराग बसु के बयान ने सारी खबरों पर लगाया विराम!
Aashiqui 3: तृप्ति डिमरी "एनिमल" और "भूल भुलैया 3" में अपनी भूमिकाओं के कारण चर्चा में रही हैं। इन फिल्मों में उनके अभिनय को काफी सराहा गया, जिसके कारण उन्हें कई दूसरे प्रोजेक्ट भी मिले। हालांकि, उन्हें अनुराग बसु द्वारा निर्देशित "आशिकी 3" से हटा दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं। जिस पर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
इस पूरे मामले में अब डायरेक्टर अनुराग बसु का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा, ये सच बात नहीं है। इसके बारे में खुद तृप्ति भी जानती हैं। डायरेक्टर के इस बयान के बाद अब एक बार फिर खबरों का बाजार गर्म हो गया है। वहीं, कार्तिक और तृप्ति दोनों के फैंस भी एक्साइटेड हैं। भूल भुलैया 3 के बाद अब ये दोनों एक बार फिर एक साथ ऑनस्क्रीन नजर आएंगे।

कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स में बताया गया कि फिल्म निर्माताओं का मानना है कि तृप्ति की मौजूदा छवि फिल्म के लिए उनके विजन के अनुकूल नहीं है। "एनिमल" और "भूल भुलैया 3" दोनों में, तृप्ति ने ग्रे शेड्स वाले किरदार निभाए। निर्माताओं को लगता है कि यह "आशिकी" फ्रैंचाइज़ के केंद्रीय शुद्ध प्रेम विषय के विपरीत है। अनु अग्रवाल और श्रद्धा कपूर जैसी पिछली अभिनेत्रियों ने अधिक मासूमियत दिखाई। मेकर्स को आशिकी 3 के लिए मासूम चेहरे की जरूरत है। लेकिन अब अनुराग के बयान ने साफ कर दिया कि तृप्ति फिल्म से बाहर नहीं हुई हैं। वो अभी भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं।
बता दें, तृप्ति डिमरी ने "लैला मजनू", "बुलबुल" और "काला" जैसी फ़िल्मों में अच्छा काम किया है। उनकी आखिरी कमर्शियल फ़िल्म "विक्की विद्या का वो वाला वीडियो" थी। जो बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। वहीं, पिछले साल रिलीज हुई भूल भुलैया ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। इसमें तृप्ति के साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे।












Click it and Unblock the Notifications