अल्लू अर्जुन के साथ त्रिविक्रम बनाएंगे तेलुगु की सबसे महंगी फिल्म, जानिए क्या है कहानी?

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी नई फिल्म पुष्पा में जुटे हुए हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार अपडेट सामने आते रहे हैं। हालांकि पुष्पा 2 की टीम में कुछ अनबन की खबरें भी आईं। लेकिन अब फिल्म अपने क्लाईमैक्स और आखिरी शेड्यूल को पूरा कर रही है। हालांकि पुष्पा 2 के बाद अल्लू अपनी दूसरी फिल्मों की शूटिंग में जुट जाएंगें।

उनके पास संदीप रेड्डी वांगा की अनटाइटल्ड फिल्म है। दूसरी कोरटाला शिवा के साथ AA21 और तीसरी फिल्म हाल ही में डायरेक्टर त्रिविक्रम ने अनाउंस की है। इसका वर्किंग टाइटल AA22 है। ये पैन इंडिया फिल्म है। कुछ रिपोर्ट्स में इसका बजट 1200 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में 500-600 करोड़। लेकिन ऑफिशियली इसकी जानकारी नहीं है।

allu arjun new film

शूटिंग शुरू करने से पहले प्रिप्रेशन में लगेगा समय
फिल्म के डेवलेपमेंट और कहानी को लेकर The Siasat Daily ने एक रिपोर्ट छापी है। इसमें उन्होंने बताया पुष्पा 2 की हाइप के बाद अल्लू के फैंस उनसे ब्लॉकबस्टर की उम्मीद कर रहे हैं। इस नई फिल्म का बजट करीब 400-500 करोड़ रुपए है। ये तेलुगु इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म प्रोड्यूसर बनी वास, जो अल्लू के करीबी दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने में इनवेस्टमेंट और लंबी तैयारी की जरूरत है।

क्या होगी फिल्म की कहानी?
डायरेक्टर त्रिविक्रम अपनी फिल्मों से फैमिली स्टोरी जिसमें कॉमेडी और इमोशन का मिक्स्चर दिखाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार वो कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी पहली फिल्म सोशल-फैंटेसी जॉनर होगी। इसका मतलब इसमें सामाजिक मुद्दे और फैंटेसी एलिमेंट से मिलकर बनाई जाएगी। इसके साथ ही इसमें माइथोलॉजी का भी टच होगा। ये त्रिविक्रम के लिए एक नया चेलैंज है। लेकिन फैंस इस बात से एक्साइटेड हैं कि वो किस तरह से इस नए जॉनर को हैंडल करते हैं।

पहले भी काम कर चुकी है अल्लू-त्रिविक्रम की जोड़ी
हालांकि त्रिविक्रम और अल्लू अर्जुन पहले भी साथ में काम कर चुके हैं। इसमें 'जुलायी', 'S/o सत्यमूर्ति' और 'अला वैकुंठपुरमुलो' शामिल हैं। इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। बता दें, अल्लू को जब त्रिविक्रम ने AA22 सुनाई तो उन्होंने तुरंत हां कर दी। इसके बाद फिल्म त्रिविक्रम फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+