तृप्ति डिमरी ने खरीदा करोड़ों का आलीशान बंगला, 'एनिमल' के बाद ऐसे चमकी किस्मत, जानें कहां खरीदी प्रॉपर्टी
Triptii Dimri New House: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी फिल्म एनिमल के रिलीज होने के बाद से लोगों के बीच काफी फेमस हो गई हैं। इस फिल्म में नजर आने के बाद से लोग उन्हें भाभी 2 कहकर बुलाने लगे हैं। फिलहाल एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
तृप्ति डिमरी ने खरीदा नया घर
खबर है कि तृप्ति डिमरी ने मुंबई में एक शानदार बंगला खरीदा है, जिसकी कीमत 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये आलीशान बंगला मुंबई के पश्चिमी बांद्रा इलाके में कार्टर रोड पर स्थित है। तृप्ति डिमरी अह इस डुप्लेक्स बंगले की मालकिन बन गई हैं।

करोड़ों में है तृप्ति के बंगले की कीमत
आपको बता दें कि जबसे तृप्ति डिमरी फिल्म एनिमल में नजर आई हैं, उसके बाद से उनके पास फिल्मों के ऑफर्स की लाइन लग गई है। तृप्ति डिमरी अब जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'धड़क 2' में नजर आने वाली हैं। हालांकि इसी बीच उन्होंने मुंबई में अपना एक नया घर खरीद लिया है जिसकी खबर चारों तरफ फैल चुकी है।
तृप्ति डिमरी का बंगला काफी खूबसूरत है
इंडैक्सटैर.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार तृप्ति डिमरी का ये बंगला काफी खूबसूरत है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से पता चला है कि तृप्ति डिमरी ने कार्टर रोड पर एक ग्राउंड-प्लस-दो मंजिला बंगला 14 करोड़ रुपये में खरीदा है। एक्ट्रेस ने इस पर 70 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। तृप्ति डिमरी का नया बंगला 2,226 स्क्वॉयर फीट और बिल्ट-अप एरिया 2,194 स्क्वॉयर फीट है। बताया जा रहा है कि तृप्ति डिमरी ने 30 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज भी भरा है।
तृप्ति डिमरी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
उत्तराखंड की रहने वालीं तृप्ति डिमरी ने साल 2017 में श्रेयस तलपड़े की कॉमेडी फिल्म 'पोस्टर बॉयज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कुछ और फिल्मों में नजर आई थीं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद वह फिल्म 'बुलबुल' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। लेकिन फिल्म 'एनिमल' ने तृप्ति डिमरी को रातोंरात स्टार ही बना दिया। तृप्ति डिमरी अब जल्द ही 'धड़क 2', 'बैड न्यूज', 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' और 'भूल भुलैया 3' जैसी फिल्मोंमें नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications